छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ED ने राज्य में कई कारोबारियों, नेताओं और IAS अधिकारियों के घर पर छापा मारा है. जिन अधिकारियों के यहां छापामारी की कार्रवाई की गई है, उनमें एक कलेक्टर भी शामिल है. छापामारी की यह कार्रवाई रायपुर, रायगढ़ और महासमुंद में मंगलवार तड़के शुरू हुई.
प्रवर्तन निदेशालय की अलग-अलग टीमें, केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ लगभग एक दर्जन ठिकानों पर पहुंची हैं. एक अधिकारी ने बताया कि कोयला और शराब के कारोबार से जुड़े कुछ नेताओं और अफ़सरों के ख़िलाफ़ इसी साल जुलाई में कार्रवाई की गई थी. उसके बाद कुछ अधिकारियों से पूछताछ चल रही थी.
सोमवार को कोयले के कारोबार से जुड़े कुछ अधिकारियों से भोपाल में पूछताछ के बाद आज तड़के प्रवर्तन निदेशालय ने छापामारी की कार्रवाई शुरू की.
गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही राज्य में आयकर और प्रवर्तन निदेशालय की छापामारी की कार्रवाई की आशंका जता चुके हैं.
पिछले दो सालों में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी कई अफसरों और उद्योगपतियों के ख़िलाफ़ आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ने छापामारी की कार्रवाई की है.
इन अफसरों और उद्योगपतियों पर आयकर विभाग ने सट्टा, शराब और कोयला के कारोबार में हज़ारों करोड़ के बेनामी लेन-देन के आरोप पत्र दाखिल किए हैं.
- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO, तीन नए ट्रस्टी भी किए गए शामिल - September 2, 2026
- Agra News: लायंस क्लब प्रयास की अनूठी पहल, सरस्वती शिशु मंदिर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित नए भवन का भव्य लोकार्पण - September 2, 2026
- मैनपुरी में 108 एंबुलेंस सेवा बनी जीवन रक्षक: ईएमटी शिवम और पायलट अजय की मुस्तैदी से सुरक्षित बचा नवजात - September 2, 2026