मुंबई। रिएलिटी शो बिग बॉस 16 में साजिद खान के आने को लेकर सोशल मीडिया पर पहले दिन से ही यूजर्स ने चैनल और मेकर्स को खरी खोटी सुनाई। साजिद पर मीटू मूवमेंट के दौरान कई अभिनेत्रियों ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में मेकर्स पर नाराजगी जाहिर की और उन्हें शो से हटाने की मांग की है। स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी लिखी है।
शो से हटाने की मांग
मीटू मूवमेंट के बाद पहली बार ‘बिग बॉस 16‘ में साजिद खान सार्वजनिक रूप से नजर आए। उन्होंने शो में बताया कि 4 साल से उनके पास कोई काम नहीं था। साजिद खान को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं देखी जा रही थीं। स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर एक चिट्ठी शेयर की है और बताया कि उन्होंने अनुराग ठाकुर से साजिद खान को शो से हटाने की मांग की है।
अनुराग ठाकुर को लिखी चिट्ठी की शेयर
स्वाति मालिवाल लिखती हैं, ‘साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने मीटू मूवमेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी शिकायतें साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती है। अब ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी गई है जो कि पूरी तरह गलत है। मैंने अनुराग ठाकुर जी को पत्र लिखा है कि साजिद खान को इस शो से हटवाएं।‘
सपोर्ट करने पर शहनाज हुई थीं ट्रोल
इससे पहले ‘बिग बॉस‘ में जब साजिद खान आए तो शहनाज गिल ने उनका सपोर्ट किया। उनका एक वीडियो शो के प्रसारण के दौरान दिखाया गया। जिसके बाद शहनाज गिल को जमकर ट्रोल भी किया गया। शहनाज के बाद कश्मीरा शाह, शिल्पा शिंदे, पायल रोहतगी ने साजिद का सपोर्ट किया तो वहीं देवोलीना भट्टाचार्य, उर्फी जावेद, सोना मोहपात्रा ने साजिद के शो में हिस्सा लेने का विरोध किया।
- सीतापुर में चोरी का अनूठा मामला: जेवर और कीमती सामान के साथ 30 किलो चीनी भी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026
- कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच खत्म हुई तल्खी: रक्षाबंधन पर एक्ट्रेस ने योग गुरु को बताया बड़ा भाई, कहा- विवाद नहीं बल्कि संवाद होना चाहिए - August 28, 2026
- कर्नाटक में वाल्मिकी निगम घोटाले पर घिरे मंत्री बी. नागेंद्र ने दिया इस्तीफा: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए बोले— बीजेपी और केंद्रीय एजेंसियों से नहीं डरूंगा - August 28, 2026