नई दिल्ली। नीता अंबानी के कपड़ों से लेकर उनकी गाड़ियों तक सभी कुछ लाखों और करोड़ों रुपयों में ही होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है नीता अंबानी जो पानी पीती हैं वो कोई साधारण पानी नहीं है। इस पानी की एक बोतल की कीमत लाखों में है। ये इतनी महंगी है कि इतने रुपयों में आप एक अच्छा घर या एक लग्जरी कार खरीद सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नीता अंबानी जो पानी पीती है उसकी कीमत करीब 60 हजार डॉलर है। भारतीय रुपए में देखें तो ये करीब 44 लाख रुपए का होता है। इतने रुपए में इस पानी की सिर्फ 750 एमएल की ही बोतल मिलती है। नीता ख़ुद को हेल्दी रखने के लिए एक्वा दी क्रिस्टेलो ट्रिब्यूटो मोदीजिलानी की बोतल से पानी पीती हैं।
साल 2010 में इस पानी की बोतल का नाम गिनीज़ बुक्स में सबसे महंगी पानी की बोतल के रूप में दर्ज किया गया था। ये दुनिया की सबसे महंगी बोतलों में से एक है। ये बोतल सोने से बनी होती है। बोतल में मिलने वाला पानी फ़्रांस या फ़िजी का होता है। कहते हैं कि इस पानी में 5 ग्राम सोने की भस्म भी मिलाई जाती है, जो शरीर के लिए लाभदायक होती है। अगर इस ब्रांड की सबसे सस्ती बोतल की बात करें तो इसकी कीमत भी करीब 285 डॉलर के आसपास है।
- ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले— “ये परिसर महाराजाओं की नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की सोच का आधार हैं” - February 13, 2026
- ‘सेवा तीर्थ’ नामकरण पर संजय सिंह का तीखा प्रहार— अगली बार लोग नारियल और अगरबत्ती लेकर आएंगे… - February 13, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सदन में उठाई आगरा की मांग— ‘यमुना पर बैराज और शहर में चाहिए इंटरनेशनल स्टेडियम’ - February 13, 2026