हिन्दू समाज को जागरूक करने के लिए गाजियाबाद से मेरठ तक होने वाली पदयात्रा को रोक दिया गया है। गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक देहात ईरज राजा और एसडीएम विनय कुमार सिंह यात्रा शुरू होने से पहले ही डासना स्थित शिव शक्ति धाम पर पहुंच गए। अधिकारियों ने धारा–144 लागू होने की बात कही।
फिलहाल अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को तीन दिन के लिए नजरबंद कर दिया है। महंत याति का आरोप है कि उनको जेल में सड़ाने की धमकी दी गई है।
दरअसल, शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज अपने 20 शिष्यों के साथ शिवशक्ति धाम डासना से मेरठ के गांव खजूरी तक पदयात्रा करने वाले थे। पदयात्रा में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी सम्पूर्ण हिन्दू समाज को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए जागरूक करने वाले थे।
उन्होंने कहा कि आज भारत के हर हिंदू का परिवार और अस्तित्व खतरे में पड़ चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि संतों की पदयात्रा एक इतिहास रचेगी और हिन्दू के आत्मविश्वास को जागृत करेगी। उन्होंने सभी हिंदुओं से उनका साथ देने का आह्वान किया। हालांकि प्रशासन ने पदयात्रा पर रोक लगा दी गई है। साथ ही तीन दिन के लिए महंत याति को नजरबंद कर दिया गया है।
- यूपी की सियासत में जुबानी जंग तेज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राहुल-अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं विपक्षी नेता - June 15, 2026
- यूपी की सियासत में जुबानी जंग तेज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राहुल-अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं विपक्षी नेता - June 15, 2026
- विधानसभा चुनावों की आहट: यूपी समेत पांच राज्यों में नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव, जनगणना को लेकर बदली रणनीति - June 15, 2026