थाईलैंड के एक प्री-स्कूल चाइल्ड डे केयर सेंटर में पूर्व पुलिस अधिकारी ने गोलियां चलाई हैं. इस गोलीबारी में कम से कम 31 लोग मारे गए हैं.
थाईलैंड के एक प्री-स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम 31 लोगों के मरने की खबर आ रही है। एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने प्री-स्कूल चाइल्ड डेकेयर सेंटर पर इस गोलीबारी को अंजाम दिया है। देश के उत्तर-पूर्व में नोंग बुआ लाम्फू में हुए हमले के बाद से बंदूकधारी फरार है।
पुलिस ने जानकारी दी है कि हताहतों में बच्चे और वयस्क भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि हमलावर ने बच्चों और वयस्कों पर गोलियां बरसाईं और चाकू से हमला किया और अब फरार है। हमले का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
नेशनल पुलिस के प्रवक्ता अचयों क्रैथोंग ने बताया कि घटना नोंग बुआ लाम्फू प्रांत की है। प्रवक्ता के मुताबिक कम से कम 31 लोगों के मरने की खबर है। हमलावर के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी एजेंसियों को कार्रवाई करने और अपराधी को पकड़ने के लिए सतर्क कर दिया है। थाईलैंड में बंदूक के मालिकों की दर क्षेत्र के कुछ अन्य देशों की तुलना में अधिक है।
अवैध हथियार थाईलैंड के लिए मुसीबत
थाईलैंड में बंदूकों के आंकड़ों में अवैध हथियारों की एक बड़ी संख्या शामिल नहीं है जिनमें से कई हथियार लंबे समय से संघर्षग्रस्त पड़ोसियों से सीमाओं के पर से लाए जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाएं दुर्लभ हैं लेकिन साल 2020 में ऐसी ही एक घटना ने थाईलैंड को चौंका दिया था। एक प्रॉपर्टी डील से नाराज एक सैनिक ने चार इलाकों में अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं। इसमें 29 लोगों की मौत और 57 लोग घायल हुए थे।
- Agra News: वाटर पार्क में 9 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत, प्रबंधन की लापरवाही पर भड़के परिजन - July 2, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा मामला: QR कोड वाला दान बक्सा अविनाश शुक्ला के घर कैसे पहुंचा? SIT के रडार पर मंदिर ट्रस्ट के जिम्मेदार - July 2, 2026
- Agra News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सेवा भाव से मनाया, कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण और मिष्ठान वितरण - July 2, 2026