भारत में यह समय शारदीय नवरात्रि का है। नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूप की पूजा अराधना का यह समय सेहत को बनाएं रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं। नवरात्र में कई तरह की मान्यताएं को फॉलो किया जाता है। इसमें लहसुन-प्याज के बिना भोजन खाने से लेकर शुद्ध शाकाहारी भोजन करना, ध्रूमपान और शराब से परहेज और उपवास करना शामिल है। इतना ही नहीं यह भी माना जाता है कि गरबा और डांडिया खेलने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है।
लेकिन कई एक्सपर्ट बताते हैं कि सात्विक भोजन से लेकर नवरात्रि में किए जाने वाले गरबा तक सभी आपके सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे केवल शरीर ही नहीं बल्कि आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार गरबा को शारीरिक गतिविधि की एक विधा के रूप में पहचाना जाता है, जिसे करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसमें वेट लॉस से लेकर हार्ट हेल्थ शामिल हैं। गरबा गुजरात का एक लोक नृत्य है, जो संगीत और गीत की लय के साथ तालमेल बिठाते हुए गति, समन्वय और पूरे शरीर की गति के कई स्तरों से बना है। गरबा शब्द संस्कृत शब्द गर्भ से लिया गया है क्योंकि लोग एक दीपक या देवी की छवि के चारों ओर नृत्य करते हैं।
हेल्दी हार्ट के लिए गरबा है फायदेमंद
गरबा एरॉबिक एक्सरसाइज की तरह होता है। एक लय में शरीर में मूवमेंट होने से हृदय की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और रक्त को तेजी से पंप करने के साथ और ऑक्सीजन के स्तर को बनाए रखता है।
फेफड़ों को मजबूत करता है
गरबा बहुत जोश के साथ किया जाने वाला डांस है जिसे करने के दौरान आप तेजी से सांस लेते और छोड़ते हैं। यह प्रणायाम की तरह होता है जिसे एक्सपर्ट फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए और इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए करने की सलाह देते हैं।
गरबा से कम होता है स्ट्रेस
गरबा चरणों में किए जाने वाला समूह नृत्य है और इसलिए यह मन और शरीर की गति के बीच बेहतर समन्वय बनाने में मदद करता है। यह आपको फोकस बढ़ाने में भी मदद करता है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि कोई भी इंटेंस डांस फॉम स्ट्रेस को दूर करने में सक्षम होता है। ऐसे में गरबा आपके चित को खुश रखने का आसान तरीका साबित हो सकता है।
कोर को मजबूत और टाइट करता है
कोर आपके शरीर का मध्य भाग होता है। इसमें आपकी पैल्विस, पीठ के निचले हिस्से, कूल्हे और पेट शामिल हैं। कोर एक्सरसाइज आपके कोर की मांसपेशियों को सामंजस्य में काम करने के लिए प्रशिक्षित करती है। इससे बेहतर संतुलन और स्थिरता आती है। ऐसे में गरबा आपके लिए एक बेहतर एक्सरसाइज विकल्प के रूप में साबित हो सकता है। इसमें पार्टनर के साथ डांस करने के दौरान दाएं-बाएं बनाए जाने वाली मुद्राएं आपके कोर में मूवमेंट पैदा करती हैं।
वजन होता है कम
गरबा करते वक्त हाथ-पैर ही नहीं बल्कि आपके पूरे शरीर में मूवमेंट होता है। जो कैलोरी बर्न करने वाले किसी भी एक्सरसाइज से कम नहीं है। इस डांस को करने से ठीक वैसे ही फायदे होते हैं जैसे स्विमिंग से। ऐसे में यदि जिम में वर्कऑउट करके बोर हो गए हैं तो नवरात्र में गरबा को अपना वर्कआउट बनाएं और मौज मस्ती के साथ वजन घटाएं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
- सिंगापुर के वैश्विक मंच पर गूंजा ‘आगरा’: महापौर हेमलता दिवाकर ने विश्व के सामने रखा शहर का विकास मॉडल - June 13, 2026
- सपा की नई चुनावी कवायद: आगरा में अखिलेश यादव का ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम, स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होगी रणनीति - June 13, 2026
- Agra News: वर्दी की हनक पर भारी पड़ी जनता की शिकायत, विजय नगर और मिढ़ाकुर चौकी प्रभारियों पर गिरी गाज - June 13, 2026