जम्मू-कश्मीर के डायरेक्टर जनरल DG (जेल) हेमंत लोहिया की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उनके नौकर को गिरफ़्तार कर लिया है.
बताया जाता है कि हेमंत लोहिया 23 वर्षीय नौकर को पकड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रात भर तलाशी अभियान चलाया.
पुलिस का कहना है कि अभियुक्त यासिर से पूछताछ शुरू कर दी गई है. रामबन ज़िले के कान्हाचक इलाके में यासिर की गिरफ़्तारी हुई है.
यासिर लोहार रामबन ज़िले के हाल्ला धांडरथ गांव के रहने वाले हैं.
हेमंत लोहिया का शव सोमवार रात जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित उनके घर से बरामद हुआ था. अधिकारियों का कहना है कि ये हत्या का मामला है.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- लखनऊ: गोमती नदी के घैला पुल पर जीजा-साली के नदी में कूदने से हड़कंप, गोताखोरों और SDRF की टीम तलाश में जुटी - October 12, 2026
- इंदिरा भवन से राहुल गांधी का तीखा हमला: कहा— “ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रही है मोदी सरकार, यह देश के भविष्य की लड़ाई है” - October 12, 2026
- यूपी चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: बसपा ने बनाए जीत के समीकरण, 100 उम्मीदवारों के नामों पर लगी मुहर - October 12, 2026