Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्य समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ देवी सिंह नरवार ने एत्मादपुर के विधायक डॉ धर्मपाल सिंह को उनके आवास पर पहुंचकर सौंपा। इस संबंध में वार्ता की।
वार्ता के दौरान विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में है और इस संबंध में आगरा के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस०पी० सिंह बघेल से विस्तार से वार्ता हो चुकी है। आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के लिए योजना बनाकर आगरा के सभी जनप्रतिनिधि इसके लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे तभी क्षेत्र कार्यालय खुल सकेगा।
डॉक्टर देवी सिंह नरवार ने विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह को 5 मार्च 1999 को प्रेषित छाया प्रति भी दिखाई और बताया कि अब तक तीन बार प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। पिछले 22 वर्षों से इसके लिए संघर्ष किया जा रहा है जो अपने आप में कीर्तिमान है। विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस संबंध में वार्ता करने का आश्वासन दिया।
- मरने के लिए सात मिनट – गिग इकोनॉमी के टूटते शरीर - February 16, 2026
- Vedanta Aluminium Enhances Safe Drinking Water Access for over 3,000 Villagers in Odisha - February 16, 2026
- महोबा: जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का ‘लीकेज’, टेस्टिंग के 24 घंटे बाद ही फटी नई पानी की टंकी - February 16, 2026