प्रथम दिन भक्तामर की 12 गाथाओं का हिन्दी रूपांतरण भजन के माध्यम से किया
अकबर प्रतिबोधित जगतगुरु हीर विजय सूरी जी की 466वीं पुण्यतिथि पर गुरुदेव का जाप
Agra, Uttar Pradesh, India. श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर रोशन मोहल्ला में चार दिवसीय भक्तामर महापूजन साध्वी श्री वैराग्य निधि जी महाराज साहब की निश्रा में प्रारंभ हुआ। भक्तामर स्तोत्र संसार के सबसे प्रभावशाली स्तोत्रों में से एक है। महापूजन चार दिन चलेगा।
इस अवसर पर वैराग्य निधि महाराज ने कहा कि उज्जयिनी नगरी में विद्याविलासी वृद्धभोज राजा की राज्यसभा में अनेक पंडित थे। इनमें मयूरभट्ट और बाणभट्ट प्रमुख थे। मयूरभट्ट सूर्य को प्रसन्न कर कोढ़ रोग से मुक्त हुए। बाणभट्ट ने चंडिका देवी को प्रसन्न कर राजा द्वारा काटे गए अपने हाथ-पैर पुनः प्राप्त किए। राजा ने पूछा- अन्य कोई ऐसा है? उत्तर मिला- जैनाचार्य श्री मानतुंग जी। राजा ने उन्हें 48 बेड़ियों में बांधकर कारागृह में डाल दिया। आचार्यश्री ने उत्कृष्ट भक्तिभावों से श्री आदिनाथ प्रभु की स्तुति 48 गाथाओं से की। भक्ति की शक्ति सबने देखी। 48 बेड़ियां और 48 ताले टूट गए और आचार्यश्री बंधनमुक्त हो गए। इसी भक्तामर महापूजन को सभी ने भक्तिभाव से किया।

विमल जैन के अनुसार प्रथम दिन भक्तामर की 12 गाथाओं का हिन्दी रूपांतरण महा पूजनके माध्यम से किया गया। 40 से अधिक पति-पत्नी एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। आज के भक्तामर महापूजन के लाभार्थी थे वीरेंद्र सिंह, रोहित बोहरा एवं रतन चंद रवि कुमार जी लोकड़ परिवार।
अकबर प्रतिबोधित जगतगुरु हीर विजय सूरी जी की आज 426वीं पुण्यतिथि पर गुरुदेव का जाप किया गया। इस संबंध में वैराग्य निधि महाराज ने कहा कि गुरुदेव का आगरा श्री संघ पर बहुत बड़ा उपकार है। आज 400 वर्ष से भी अधिक प्राचीन चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर की प्रतिष्ठा हीर विजय सूरि जी के कर कमलों से हुई थी। आज जिस हीर विजय सूरि उपाश्रय में हम भक्तामर महापूजन कर रहे हैं, वह आप की ही देन है।
कार्यक्रम में संजय दूगड़, विपिन जैन, शरद जैन, अशोक कोठारी, आयुष, संचित ललवानी, ममता जैन, शिल्पा लोढ़ा, मंजू कोठारी, उषा वैद, अनुराधा बोहरा, उषा, संगीता लोढ़ा, चंदा, सुमन ललवानी, सपना बरड़िया आदि उपस्थित थे।
- आगरा को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय इनडोर स्टेडियम की सौगात: ADA की बोर्ड बैठक में बजट और विकास योजनाओं को मिली मंजूरी - January 27, 2026
- Agra News: संजय प्लेस में बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, सभी शनिवार छुट्टी की मांग, यूपी भर में करोड़ों का लेनदेन अटका - January 27, 2026
- सिमलीपाल में दिखा कुदरत का करिश्मा: आगरा के वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने खींची दुनिया के दुर्लभतम बाघ की फोटो - January 27, 2026