कैला कोल्ड तिराहे ताजनगरी पर लगे बाबूजी की भव्य प्रतिमा- डॉ सुनील राजपूत
Agra Uttar Pradesh India.भारतीय जनता पार्टी ने जन नायक पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल पद्धम विभूषण बाबूजी कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन वार्ड 71 सागर पैलेस पश्चिमपुरी पर किया।
विचारगोष्ठी के मुख्यवक्ता ज़िलामंत्री भाजपा डॉ सुनील राजपूत रहे एवं अध्यक्षता अखिल भारतीय लोधी महासभा के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र लोधी व संचालन पवन चौधरी ने किया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ज़िलामंत्री भाजपा डॉ सुनील राजपूत ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह का लम्बा सार्वजनिक जीवन रहा।वे दस बार विधायक, दो बार सांसद,दो बार देश के सबसे बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री व दो राज्यों के राज्यपाल रहे।इतना लम्बा सार्वजनिक जीवन होने पर भी उन पर कभी भी किसी भी प्रकार का कोई आरोप कभी नही लगा। उनको पद्धम विभूषण जैसे सम्मान से सम्मानित किया गया।वो लोधी समाज ही नही सर्व समाज के नेता थे।आज के युवाओं को उनके जीवन से शिक्षा लेने की आवश्यकता है की कैसे सार्वजनिक व राजनैतिक जीवन में सुचिता के साथ राष्ट्र की सेवा की जाती है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से माँग की कि कैला कोल्ड तिराहा ताजनगरी फ़तेहाबाद रोड पर बाबूजी कल्याण सिंह की भव्य प्रतिमा लगाई जाए।
बिचपुरी मंडल उपाध्यक्ष पवन चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। गरीबों, वंचितों एवं पिछड़ों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनका उत्थान करने के लिए आपको सदैव स्मरण किया जाएगा।
यशपाल लोधी, अभिषेक लोधी, ईशु तिवारी, विष्णु मुखिया, गौरव लोधी, पंकज फ़ौजदार,दीपक लोधी, दिनेश लोधी, नरेश राजपूत, कल्याण राजपूत, के.सि राजपूत, रोहित, आदि लोग मौजूद रहे..!
- आगरा में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का भव्य स्वागत: धाकड़ समाज ने किया अभिनंदन, शंखनाद के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय का संकल्प - August 4, 2026
- ताजमहल परिसर में ड्यूटी के दौरान एएसआई कर्मी की अचानक मौत: पश्चिमी गेट पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित - August 4, 2026
- चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी: आगरा कैंट स्टेशन पर मुस्तैद मेडिकल टीम ने संभाली कमान, जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित - August 4, 2026