आज (15 अगस्त) पूरा देश आजादी के 75वें साल का जश्न मना रहा है। सभी अपने-अपने तरीके से इस खुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने इस खास दिन को नौसेना के जवानों के साथ सेलिब्रेट किया। उन्होंने पूरा एक दिन जवानों के साथ बिताया। उनके साथ ढेर सारी मस्ती की। बातें की और खूब इंजॉय किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो भी शेयर किया है। उनसे पहले सुपरस्टार सलमान खान ने भी भारतीय नौसेना के साथ समय बिताया था
कार्तिक आर्यन ने नौसेना के जवानों के साथ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जय जवान!!! एक दिन नौसेना के जांबाज जवानों के साथ।’
कार्तिक आर्यन के साथ सभी जवान बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक ने जवानों के साथ रस्सा-कशी भी की। उन्होंने हाथों में गन लेकर पोज दिया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। कार्तिक कैंटीन में भी गए, जहां मशीन से रोटियां बन रही थीं।
कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक और फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है। इसी के साथ उन्होंने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
‘भूल भुलैया 2′ में आए थे नजर कार्तिक आर्यन
आखिरी बार स्क्रीन पर ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आए थे। उनकी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई ‘भूल भुलैया’ की सीक्वल थी, जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन सहित तमाम स्टार्स नजर आए थे। नई वाली फिल्म में कियारा आडवाणी और तब्बू ने दमदार एक्टिंग की थी।
कार्तिक इन दिनों ‘सत्यप्रेम की कथा’ फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके अलावा उनके पास ‘फ्रेडी’ भी है, जिसमें अलाया एफ उनके अपोजिट नजर आएंगी। वो ‘शहजादा’ में कृति सेनन के साथ भी दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ कृति सेनन हैं। इनके अलावा कार्तिक के पास कबीर खान का भी एक प्रोजेक्ट है, जिसकी उन्होंने हाल ही में अनाउंसमेंट की थी।
- Agra News: ‘ढाई आखर प्रेम का’ में गूंजे कबीर के सबद, ग़ज़ल गायक सुधीर नारायण ने सस्वर दी भाईचारे और प्रेम की संदेशभरी प्रस्तुति - November 3, 2025
- CM योगी का विपक्ष पर तंज, बोले- इंडी गठबंधन के तीन बंदर– पप्पू, टप्पू और अप्पू, जो सच बोल, देख और सुन नहीं सकते - November 3, 2025
- अभिनेत्री शीना चोहान ने ‘संत तुकाराम’ फिल्म से जावेद अख्तर को किया प्रभावित, ‘कारवां’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुई खास बातचीत - November 3, 2025