रक्षाबंधन कब है। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी कब बाँध सकती हैं। इन प्रश्नों का उत्तर हर कई जानना चाहता है। सावन (श्रावण पूर्णिमा) को लेकर भ्रम की स्थिति है। सावन 11 अगस्त को है या 12 अगस्त को, यह प्रश्न हर कोई पूछ रहा है। हिन्दू पंचांग में श्रावण पूर्णिमा 11 अगस्त और 12 अगस्त दोनों तारीखों में दिखाई जा रही है। ऐसी स्थिति में हर कोई जानना चाह रहा है कि राखी किस दिन बांधी जाए।
इस शंका का निवारण किया है श्रीमनकामेश्वर मंदिर आगरा के श्रीमंहत योगेश पुरी ने की। उन्होंने बताया कि सावन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर शुरू हो रही है, जो 12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक रहेगी। सावन पूर्णिमा शुरू होते है भद्रा भी लग जा रही है, जो 11 अगस्त को रात 8 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों का मत है कि भद्रा काल में राखी का त्योहार नहीं मनाना चाहिए। बहुत जरूरी होने पर भद्र पुच्छ के समय राखी का त्योहार मना सकते हैं। ऐसे में अगले दिन यानी 12 अगस्त को भद्रा भी नहीं रहेगा और उदया तिथि के अनुसार पूरे दिन पूर्णिमा तिथि का मान रहेगा। इसलिए 12 अगस्त को राखी का त्योहार सभी के लिए शुभ रहेगा।
श्रीमंहत योगेश पुरी ने बताया कि रक्षा बंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 12 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा, जिसमें बहनों भाई को दीर्घायु का आशीर्वाद देंगी तो यह अधिक फलदायी होगा। अपराह्न 2 बजे के बाद इस दिन सौभाग्य योग लग जाएगा। इस दिन सुबह से रवियोग भी उपस्थित रहेगा। इसलिए 12 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाना सभी तरह से मंगलकारी रहेगा। अंतः श्रावण मास अनुष्ठान की पूर्णता भी श्रीमनकामेश्वर मठ में 12 अगस्त को ही होगी।
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026