Agra, Uttar Pradesh, India.लेखपाल सुनते ही बिना पैसे के काम न करने वाले व्यक्ति की छवि बनती है। ऐसे ही एक लेखपाल महोदय बुरा काम कर रहे थे। इनका नाम है नारायण दत्त। नारायण यानी साक्षात भगवान विष्णु। उन्हें अपना नाम खराब होने का भी भय नहीं रहा। लेखपाल को बुरा काम करने का दंड दिया गया है।
दो जुलाई को ग्राम गुतिला, शमसाबाद निवासी दिनेश भारद्वाज ने उप जिलाधिकारी (एसडीएस) सदर से शिकायत की थी कि लेखपाल रिश्वत मांग रह है। रिश्वतखोरी का उसका वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में लेखपाल रिश्वत लेते हुए साफ दिखाई दे रहा है। दिनेश भारद्वाजद ने मांग की कि खपाल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी सदर निधि डोडवाल ने 11 जुलाई को गुतिला के लेखपाल नरायन दत्त को निलंबित कर दिया। उसे राजस्व निरीक्षक कार्यालय सदर से संबद्ध करने का आदेश दिया। एसडीएस ने आदेश में कहा है कि निलंबन अवधि में उक्त लेखपाल को जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। प्रकरण में तहसीलदार सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
- प्रेम में स्वार्थ नहीं और समर्पण में कोई शर्त नहीं: कमला नगर में स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से गूंजा श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का प्रसंग - August 19, 2026
- वैवाहिक सीजन में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग: वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने अपर पुलिस आयुक्त को सौंपा मांग पत्र - August 19, 2026
- ट्रांस यमुना जैन मंदिर में भक्ति भाव से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महा-महोत्सव: अर्पित किए गए 108 विशेष निर्वाण लाडू - August 19, 2026