Agra, Uttar Pradesh, India. रविवार को अंडर 23 ट्रायल के साथ जिला शिक्षक विद्या शंकर शर्मा, जिला अभिमन्यु, वीर गोकुला, जिला कुमार खिताब के लिए कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता श्रीमती बैजंती इंटर कॉलेज बिचपुरी पर आयोजित की गई। जो खिलाड़ी ट्रायल में चयनित किए गए हैं, वे 28 से 30 जुलाई को गाजियाबाद में होने जा रही स्टेट चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे।
पहली बार टी शर्ट वितरित
ट्रायल/ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को पहली बार प्रोत्साहन के रूप में कुश्ती संघ ने टी शर्ट वितरित की। पहलवानों के वजन सही समय से शुरू हुए और सुबह 9 बजे से 10 बजे तक पूरे कर लिए गए। कुश्ती प्रतियोगिता के U.P. W.A और W.F.I के नियमों के अनुसार आयोजित की गई। मैच रेफरी ने भी पूरी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका को निभाया। तकनीकी शर्तें के आधार पर ही खिताब और ट्रायल कराया गया। कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल ने किया ।

भार वर्ग के हिसाब से चयनित खिलाड़ी
फ़्री स्टाइलः 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 57 kg में उमेश कुमार, 61 kg में जितेंद्र, 65kg में सौरभ भगोर, 70 kg में अशोक कुमार, 74kg में लोकेश कुमार, 86kg में राहुल को चयनित किया गया।
ग्रीको रोमनः कुल 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 55kg में धर्मवीर, , 63kg में विनय चाहर, 72kg में प्रदीप सिंह, 77kg में चितरंजन सिंह को चयनित किया गया।
महिला भार वर्गः 53kg में प्रियंका को चयनित किया गया।
जिला शिक्षा विद्या शंकर शर्मा खिताब के लिए 50 किग्रा भार में 30 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान अभिषेक भगौर, द्वितीय प्रवेंद्र कुमार व तृतीय स्थान रूद्र चाहर ने प्राप्त किया।

जिला अभिमन्यु 50 से 60 किग्रा में 24 पहलवानों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार उमेश कुमार, द्वितीय पुरस्कार चिवांशु राज व तृतीय पुरस्कार धर्मवीर धनगर ने प्राप्त किया।
वीर गोकुला खिताब 60 से 70 किलोग्राम में 28 पहलवानों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार अमन परिहार, द्वितीय पुरस्कार उमेश कुमार व तृतीय पुरस्कार ब्रजेश चाहर ने प्राप्त किया
जिला कुमार 60 से 75 किलोग्राम में 19 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रथम पुरस्कार रजत भगोर, द्वितीय पुरस्कार अशोक कुमार व तृतीय प्रदीप सिंह ने हासिल किया।
उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम का शुभारंभ क्रिकेट के सुप्रसिद्ध खिलाड़ी के के शर्मा ने किया। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नितेश शर्मा, मुख्य संरक्षक राजकुमार चाहर, सचिव नेत्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह चाहर, रंगलाल गौतम, बेनी सिंह जुगल, लाला प्रधान, जितेंद्र प्रधान, सत्यप्रकाश यादव, नत्थी सिंह, अज्जो पहलवान, पुरुषोत्तम पहलवान, योगेश शर्मा, नवल किशोर कटारा, कमल कांत शर्मा, अर्जुन उदेनिया, प्रणव सिंह, अंकुर उदेनिया,एम डी खान, राजेंद्र भाटी, पुष्पेंद्र सिंह, कृष्णा, सुमित, अनीश आदि उपस्थिति रहे। जिले के सभी अखाड़ों के गुरु, खलीफा व समस्त पहलवान भी उपस्थिति रहे।
- Agra News: डिप्थीरिया से बचाव को चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान - April 23, 2025
- पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार: सिंधु जल संधि स्थगित, अटारी-वाघा चेक पोस्ट बंद, सार्क वीजा रद्द, उच्चायोग सलाहकारों को भारत छोड़ने के निर्देश - April 23, 2025
- Agra News: राकेश गर्ग ने CM योगी से औद्योगिक मुद्दों पर की चर्चा, भूमि के औद्योगिक उपयोग में एफएआर बढ़ाने की मांग - April 23, 2025