लखनऊ : योगी सरकार ने 1993 बैच के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों आलोक कुमार (द्वितीय) और वीना कुमारी मीना को अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नति दी गई है।
इस संबंध में गुरुवार को विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की बैठक में सहमति बनी, जिसके बाद शुक्रवार को औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए है। यह निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया, इसमें प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज भी मौजूद थे।
आलोक कुमार और वीना कुमारी मीना 1993 बैच के अनुभवी अधिकारी हैं। दोनों ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। आलोक कुमार ने कई विभागों में अपनी कार्यकुशलता साबित की है, वहीं वीना कुमारी मीना वर्तमान में प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग, गन्ना विकास और आबकारी विभाग के रूप में कार्यरत हैं।
हाल ही में उन्हें आयुष विभाग के प्रभार से मुक्त किया गया था। इस पदोन्नति के बाद दोनों अधिकारियों को अब अपर मुख्य सचिव का पदनाम दिया गया है। अब उन्हें 2,25,000 रुपये का वेतनमान प्राप्त होगा।
-साभार सहित
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026