Mathura, Uttar Pradesh, India. मां के कमरे में चोरी करने गये बेटे ने चोरी का खुलासा होने के डर से मां की हत्या कर दी। दो और तीन जून की दरम्यानी रात को हुई इस घटना के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान चोरी गए आभूषण और नकदी भी बरामद की गई हैं। इस घटना का थाना कोसीकला पर धारा 394, 457, 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि बेटे ने चोरी करने के दौरान मां के जाग जाने पर चोरी की घटना के खुलासे के डर के चलते अपनी ही मां की हत्या कर दी। पप्पू उर्फ गोपीचन्द्र (53 वर्ष) पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम परखम गुर्जर थाना जैंत को नौ जून को गिरफ्तार किया गया है। पप्पू के कब्जे से लूटे गए जेवरात दो जोड़ी पायजेब सफेद धातु, एक अदद छोटी लोंग पीली धातु, एक अदद अंगूठी मर्दानी पीली धातु, एक अदद पैण्डल मय चैन पीली धातु व एक जोड़ी कुंडल पीली धातु व नगदी 65900 रुपये पर्स बरामद किये गए हैं। थानाध्यक्ष जैंत मनोज कुमार घटना की विवेचना कर रहे थे।
इस दौरान प्रकाश में आया कि आरोपित के दो भाई और हैं जो दिल्ली में रहते हैं। वह साल भर में खेती से होने वाली आमदनी में हिस्सा लेने ही आते थे। करीब बीस साल से खेती में हत्यारोपित को हिस्सा नहीं दिया जा रहा था। पैसा मां के पास रहता था। पप्पू ने गंगा देवी के कमरे में चोरी करने की योजना बनाई। चोरी के दौरान मां गंगा देवी की नींद खुल गई। उसने चोर को पकडने का प्रयास किया। इससे पप्पू घबरा गया और उसने मांग का मुहं और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद नकदी और जेवरात आदि लेकर भाग गया।
- ताजमहल देखने आए अमेरिकी दंपति का पर्स चोरी: मथुरा से दो किशोर हिरासत में, 500 अमेरिकी डॉलर बरामद - September 23, 2026
- अग्रवाल समाज अब किसी दल की ‘बंधुआ जागीर’ नहीं: ब्रज क्षेत्र के शपथ ग्रहण में राजनीतिक उपेक्षा के खिलाफ फूटा आक्रोश, ‘फ्लोटिंग वोटर’ बनने का ऐलान - September 23, 2026
- ताजमहल घूमने आए विदेशी पर्यटक की पत्नी का पर्स चोरी: पर्यटन पुलिस ने ताहिर नामक आरोपी को किया गिरफ्तार, 500 अमेरिकी डॉलर बरामद - September 23, 2026