राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े राज्य से चुनावी समर्थन हासिल करने के लिए 8 जुलाई को लखनऊ का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति चुनाव में यूपी निभाता हैं सबसे अहम भूमिका
सूत्रों के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू यहां बीजेपी के विधायकों और सांसदों के साथ-साथ सहयोगी दलों से भी मुलाकात करेंगी। इसके अलावा वह गैर-भाजपा दलों से भी समर्थन मांगेंगी। देश का सबसे बड़ा प्रांत होने के नाते उत्तर प्रदेश राष्ट्रपति चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा।
14.88 प्रतिशत हैं यूपी के जनप्रतिनिधियों के वोटों का मूल्य जो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक
एक विधायक के एक वोट का मूल्य 208 और एक सांसद का 700 होता है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के 273 विधायकों और 66 लोकसभा और 25 राज्यसभा सांसदों के वोटों का मूल्य लगभग 1.21 लाख है। इसलिए, उत्तर प्रदेश में देश भर के 10,86,431 जन प्रतिनिधियों के कुल वोटों का 14.88 प्रतिशत है।
झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रोपदी मुर्मू को एनडीए ने उम्मीदवार बनाया है। विपक्ष ने तृणमूल के पूर्व नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।
-एजेंसियां
- मुरैना में बड़ा हादसा: आग की अफवाह से मची भगदड़, ट्रेन से कूदे 4 यात्रियों की दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर मौत - June 14, 2026
- जब अखिलेश यादव बोले- कैमरा बंद करके चढ़ावा वापस रख दीजिए, भगवान श्री राम माफ कर देंगे - June 14, 2026
- महाराणा प्रताप के शौर्य से राष्ट्रवाद का संकल्प: आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां - June 14, 2026