उत्तर प्रदेश में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर से सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान यूपी सरकार के वकील ने दलील देते हुए कहा कि हम अदालत को और भी जानकारी देना चाहते हैं इसलिए हमें कुछ और वक्त दिया जाए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तारीख तय कर दी।
आवेदक की ओर से पेश वकील ने नहीं किया विरोध
आवेदक की ओर से पेश वकील नित्या रामकृष्णन ने सोलिसिटर जेनरल तुषार मेहता के अनुरोध का विरोध नहीं किया इसलिए पीठ ने मामले को 13 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया।
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दी थी सलाह
बता दें कि इससे पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को निर्देश देते हुए कहा था कि अनधिकृत संरचनाओं को हटाने में कानून की प्रक्रिया का सख्ती से पालन हो। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और प्रयागराज व कानपुर विकास अथॉरिटी से इस मामले में तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सब कुछ निष्पक्ष दिखना चाहिए।
-एजेंसियां
- बल्केश्वर के श्री सर्वतोभद्र जिनालय में नवग्रह विधान संपन्न: श्रीजी के अभिषेक व शांतिधारा के बाद संगीतमय पूजन में उमड़ी भक्तों की भीड़; मुनिश्री ने दिया सदाचार व अहिंसा का संदेश - November 28, 2026
- ₹450 करोड़ की लागत से नवसारी के सुपा में बनेगा ‘दृष्टि धाम’: सालाना 1.20 लाख नेत्र सर्जरी का लक्ष्य - November 28, 2026
- गुरु नानक जयंती पर प्रीति झंगियानी और परवीन डबास ने दिया सेवा का संदेश: साझा कीं स्वर्ण मंदिर की यादें - November 28, 2026