Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में शनिवार सुबह झमाझम बारिश शुरू हो गई। भारी बारिश ने मूंग के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों ने कहा है कि इससे मूंग की फसल में भारी नुकसान होगा।
लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई चिंता
शुक्रवार शाम को तूफान के साथ हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह नौ बजे फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। इससे मूंग के किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों ने कहा है कि मूंग की ज्यादातर फसल खेत में कटी पड़ी हुई है। लगातार हो रही बारिश से मूंग की फसल में नुकसान होगा।
इन फसलों को मिलेगा लाभ
किसानों ने कहा है कि भिंडी, लौकी, तोरई आदि फसलों को बारिश से लाभ होगा। वहीं बाजरा की फसल की बुवाई भी जल्द हो जाएगी। इससे किसानों को भारी लाभ होगा।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- दलित का बेटा बनेगा सीएम, अब्दुल बनेगा डिप्टी सीएम: लखनऊ रैली में गरजे ओवैसी, बोले— ‘मोदी-योगी के दिन खत्म होने वाले हैं’ - November 26, 2026
- सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर घमासान: 100 से ज्यादा सीटों पर अड़ी कांग्रेस, 27 नवंबर की बैठक पर टिकी नजरें - November 26, 2026
- IPS आलोक सिंह बने UPPSC के नए अध्यक्ष, यूपी के चारों प्रमुख भर्ती संस्थानों की कमान अब IPS अधिकारियों के हाथ - November 26, 2026