जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें से एक विजय कुमार की हत्या में शामिल था। मारे गए आतंकियों का कनेक्शन आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से बताया जा रहा है। कांजीलुर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान दोनों आतंकी मारे गए हैं। आईजीपी कश्मीर ने जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से एक आतंकी वह भी है जो कि कुछ समय पहले कुलगाम स्थित बैंक मैनेजर की हत्या में शामिल था।
शोपियां निवासी था मारा गया आतंकी जान मोहम्मद
आईजीपी कश्मीर ने जानकारी देते हुए इस बात की पुष्टि की है कि सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है जिनमें से एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है। दरअसल, कुलगाम जिले में बीते दो जून को बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में जान मोहम्मद भी शामिल था। वहीं मारे गए दूसरे आतंकी की शिनाख्त की जा रही है।
आतंकियों ने बैंक में घुसकर मैनेजर विजय कुमार को मारी थी गोली
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले स्थित आरेह गांव में बीती दो जून को आतंकियों ने बैंक में घुसकर मैनेजर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आतंकी मौके से फरार हो गए थे। बैंक मैनेजर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था। कुलगाम में आतंकी हमले में मारे गए बैंक मैनेजर विजय कुमार राजस्थान के रहने वाले थे।
-एजेंसियां
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026