जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए स्थानीय जमात-ए-इस्लामी से संबद्ध ‘फलाह-ए-आम’ ट्रस्ट द्वारा संचालित सभी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों को बंद करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बीके सिंह ने कहा कि ‘फलाह-ए-आम’ ट्रस्ट द्वारा संचालित जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में अब सभी शैक्षणिक गतिविधियां तुरंत बंद की जाएं।
स्थानीय जमात-ए-इस्लामी संगठन को जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहले ही प्रतिबंधित कर दिया है।
मंगलवार को जारी आदेश में यह भी कहा गया है, “इन प्रतिबंधित संस्थानों में पढ़ने वाले सभी छात्र मौजूदा शैक्षणिक सत्र यानी 2021-2022 के लिए पास के सरकारी स्कूलों में प्रवेश लें। सभी सीईओ/प्रिंसिपल/जेडईओ इन छात्रों के प्रवेश की सुविधा प्रदान करेंगे।”
प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि 12वीं कक्षा तक के करीब एक दर्जन स्कूल फलाह-ए-आम ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे हैं।
इसके अलावा प्राथमिक और मध्य स्तर के दर्जनों अन्य स्कूल हैं जो इस आदेश से प्रभावित होंगे।
-एजेंसियां
- आगरा में फिल्मी अंदाज में चोरी: पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर शोरूम में घुसा चोर, जाल तोड़कर शोरूम से उड़ाए 20 हजार रुपये; वारदात सीसीटीवी में कैद - September 19, 2026
- बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम: कहा— शुद्ध देशी घी के नाम पर मिलावटी जहर बेचना गंभीर और दंडनीय अपराध - September 19, 2026
- आगरा में गूंजी “छात्रों की गूंज”: राहुल गांधी के मंच पर आते ही होटल श्याम पैलेस में हुई आतिशबाजी, कांग्रेसियों में दिखा भारी जोश - September 19, 2026