नूपुर शर्मा को लेकर अभद्र टिप्णणी करने वाले मौलाना आदिल गफूर गनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डोडा जिले के भद्रवाह में आदिल गफूर ने भड़काऊ भाषण दिया था। आरोप है कि धर्मगुरु ने नूपुर शर्मा का सिर कलम करने की अपील की थी।
बता दें कि भद्रवाह शहर में आदिल गफूर गनी द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान और एक हिंदू युवक द्वारा पैगंबर के बारे में एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस द्वारा दोनों ही मामलों में FIR दर्ज की गई है। भद्रवाह में इंटरनेट सेवा भी निलम्बित है।
जम्मू संभाग की चिनाब घाटी के कुछ हिस्सों में रविवार को लगातार चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी है। भद्रवाह शहर में कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी गई है जबकि किश्तवाड़ शहर के अलावा गंडोह, ठठरी और डोडा कस्बों में भी सीआरपीसी की धारा 144 के तहत सख्त प्रतिबंध जारी हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि डोडा और किश्तवाड़ दोनों जिलों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेकर सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन भद्रवाह के हालात पर नजर बनाए हुए है।
-एजेंसियां
- सरकार किसी को भी मंत्री बना सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नया शिक्षा मंत्री बनाया जो रेप आरोपी के समर्थन खड़े थे: राहुल गांधी - July 28, 2026
- आगरा बाल संप्रेषण गृह से फरार हुआ बाल अपचारी; ऑटो चालक की सतर्कता से चंद मिनटों में पकड़ा गया, 5 कर्मचारी नपे - July 28, 2026
- ’रेड रन मैराथन’ में दिखा छात्रों का जोश; विजेताओं को मिला सम्मान, एड्स के खिलाफ एकजुट हुआ आगरा - July 28, 2026