बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी शहर में एक कंटेनर डिपो में हुए विस्फोट में कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई है और 500 लोग घायल हो गए हैं.
बांग्लादेश के सीताकुंड शहर में एक कंटेनर-स्टोरेज डिपो में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को बुलाया गया था और उसी दौरान यह धमाका हो गया.
घायलों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर के हवाले से न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी ने लिखा है कि घायलों में से कई लोगों की हालत गंभीर है और वे 60 से 90 फ़ीसद तक जल चुके हैं. हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है.
स्थानीय मीडिया की ख़बर के अनुसार डिपो में जो कंटेनर रखे हुए थे, उनमें से कुछ कंटेनर में केमिकल रखा हुआ था. जिसके कारण आग लगने की बात कही जा रही है.
स्थानीय अख़बार प्रोथोमालो के अनुसार धमाका इतना तेज़ था कि आस-पास की कुछ इमारतों की खिड़कियां तक टूट गईं. लोगों ने बताया कि घटनास्थल से क़रीब चार किलोमीटर दूरी तक धमाके की आवाज़ सुनाई दी.
सीताकुंड देश के दूसरे सबसे बड़े शहर चटगांव से केवल 40 किलोमीटर की दूरी पर है. हादसे के बाद से शहर के अस्पताल घायलों से भर चुके हैं.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ घायलों में डिपो के कर्मचारियों के साथ-साथ, आग बुझाने आए दमकलकर्मी और मौक़े पर मौजूद पुलिस के जवान भी थे.
डिपो में फ़ेसिलिटी डायरेक्टर मुजिबुर रहमान ने बताया कि डिपो में क़रीब 600 लोग काम करते हैं.
-एजेंसियां
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- देश-विदेश के शोधार्थियों का आगरा में मंथन: ICMRP-2026 के समापन पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले— ‘नवाचार से मिलेगा विकास को नया आयाम’ - November 1, 2026