Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुरसीकरी से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए जन चौपाल लगाने का निर्णय लिया है। इन चौपालों में मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
क्या है उद्देश्य
सांसद चाहर ने बताया कि जन चौपाल के सम्बन्ध में ज़िलाधिकारी आगरा प्रभु एन सिंह के साथ चर्चा हो चुकी है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक केंद्र पर जन चौपाल लगाई जाएगी। जन चौपाल लगाये जाने का उद्देश्य यह है कि लोकसभा क्षेत्र के दूरस्थ विकास खंडों से जनता अपने कार्यों के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े। साथ ही जनहित की सभी योजनाओं को सर्वजन तक पहुंचाने व उनके बीच जाकर समस्याओं का निस्तारण इस कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य है।
26 मई को जगनेर विकास खंड पहुंचिए
बता दें कि पूर्व में सांसद ने जन चौपाल की शुरुआत जैतपुर ब्लॉक से की थी परंतु उसके बाद कोविड एवं चुनाव के कारण जन चौपाल नहीं लग पाई। अब जन चौपाल कार्यक्रम पुन जगनेर से शुरू किया जा रहा है। 26 मई को जगनेर ब्लॉक पर सुबह 10 बजे से जन चौपाल प्रारंभ होगी। इसके बाद लोकसभा क्षेत्र के सभी विकास खंडों में जन चौपाल आयोजित की जाएंगी।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026