महाकुंभ-2025 से चर्चा में आये अभय सिंह उर्फ़ आईआईटी बाबा को राजस्थान की राजधानी जयपुर की पुलिस ने होटल से गांजा के साथ डिटेन की है. पुलिस को सोशल मीडिया से सूचना मिली थी कि शिप्रापथ के रिद्धि-सिद्धि चौराहे पर स्थित एक होटल में बाबा रुके है और वह सुसाइड कर सकते है. जिसके बाद पुलिस पहुंची तो उन्होंने बताया कि मेरे पास गांजा भी है.
एसएचओ शिप्रापथ पुलिस स्टेशन राजेंद्र गोदारा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि वह (बाबा अभय सिंह उर्फ आईआईटी बाबा) एक होटल में ठहरे हुए हैं और वह आत्महत्या कर सकते हैं. जब हम वहाँ पहुँचे तो उन्होंने कहा कि मैं गांजा पीता हूँ, मेरे पास अभी भी गांजा है और हो सकता है कि बेहोशी की हालत में मैंने कुछ कहा हो.
एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा रखना अपराध है, इसलिए हमने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया. गांजा की मात्रा कम होने के कारण हमने उनसे पूछताछ की और फिर जमानत पर रिहा कर दिया. उनके अनुयायियों ने पुलिस को सूचित किया कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पेजों पर कुछ पोस्ट किया था. अगर ज़रूरत पड़ी तो उन्हें पूछताछ के लिए फिर से बुलाया जाएगा.
इस संबंध में बाबा अभय सिंह उर्फ आईआईटी बाबा ने कहा कि “अभी इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है. आज मेरा जन्मदिन है और मैं आज खुश रहना चाहता हूँ.”
गांजा बरामद होने के बावजूद आईआईटी बाबा को जमानत मिलने पर लोग जयपुर पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार को एनडीपीएस एक्ट में संशोधन कर ऐसे बाबाओं को इससे बाहर करने के साथ उन्हें सौ ग्राम गांजा रोजना फ्री देना भी सुनिश्चित कर देना चाहिए।
बता दें, अभय सिंह उर्फ़ आईआईटी बाबा मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं. अभय सिंह ने कई मीडिया इंटरव्यू में दावा किया है कि उन्होंने IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की है. उनका सब्जेक्ट एयरोस्पेस था.
-साभार सहित
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन के सीट समझौते के लिए बनाई चार सदस्यीय कमेटी - November 22, 2026
- यूपी 2027 चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन की पहली अहम बैठक: प्रमोद तिवारी के आवास पर होगी सीटों के बंटवारे पर चर्चा - November 22, 2026
- राहुल गांधी ने शेयर की एलीफेंटा गुफा की अर्धनारीश्वर प्रतिमा: भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना, बोले—’असभ्य, लालची और पुरुष-प्रधान सोच वाले लोग’ - November 22, 2026