पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के सोशल मीडिया सेल से बात करते हुए मरियम नवाज़ ने कहा कि उन्हें इमरान ख़ान की टिप्पणी जानकर कोई आश्चर्य नहीं हुआ.
इमरान ख़ान ने 20 मई को एक रैली में मरियम नवाज़ के ख़िलाफ़ कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी काफी आलोचना हो रही है.
इमरान ख़ान ने कहा था, ‘मरियम देखो थोड़ा ध्यान करो, तुम्हारा पति ही नाराज़ न हो जाए. जिस तरह तुम मेरा नाम लेती हो.’
इमरान खान ने कहा, “किसी ने मुझे सोशल मीडिया पर भाषण भेजा, मरियम कल कहीं भाषण दे रही थी, सोशल मीडिया पर जो भाषण मुझे मिला उसमें वो इतनी बार और इतने जुनून से मेरा नाम ले रही है कि मैं उससे कहना चाहता हूं कि मरियम देखो थोड़ा ध्यान करो, तुम्हारा पति ही न नाराज़ हो जाए जिस तरह तुम मेरा नाम लेती हो.”
इमरान ख़ान की इस टिप्पणी पर मरियम नवाज़ ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि इमरान ने मुझ पर नहीं, बल्कि मुल्क की बेटियों, बहनों और माताओं पर हमला किया है.
मरियम नवाज़ ने इमरान पर हमला बोलते हुए कहा, “मेरे पास इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ राजनीति से जुड़ी इतनी चीज़ें हैं कि उन्हें इमरान ख़ान पर निजी हमले करने की ज़रूरत नहीं.”
पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज़ ने कहा शीरीन मज़ारी पर यह मुक़दमा पहले से ही था.
उन्होंने कहा कि अगर एंटी-करप्शन ने उन्हें गिरफ़्तार किया है तो इसकी कोई वजह तो होगी. मरियम नवाज़ ने कहा कि इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई महिला-कार्ड खेल रही है.
मरियम ने कहा कि वह बदला लेने की मंशा पर यक़ीन नहीं करतीं.
-एजेंसियां
- आगरा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ: सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली, 13.90 लाख बच्चों को लक्षित किया गया - August 10, 2026
- आगरा में भव्यता के साथ संपन्न हुआ नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव: लंका दहन, राम-रावण युद्ध और राजतिलक के प्रसंगों ने किया श्रद्धालुओं को भावविभोर - August 10, 2026
- आगरा व्यापार मंडल रचेगा इतिहास: चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर में 2000 से अधिक रक्तदाताओं का पंजीकरण पूरा, 16 अगस्त को दरेसी में होगा आयोजन - August 10, 2026