पाकिस्तान में दो सिख भाइयों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पाकिस्तान के पेशावर की है। दोनों भाई अपने मसाले की दुकान पर बैठे थे। तभी मोटरसाइकिल से अज्ञात हमलावर आए और उन्हें गोली मार कर चले गए। दोनों भाइयों की पहचान कर ली गई है। इनका नाम सुलजीत सिंह (42) और रंजीत सिंह (38) है। ये दोनों यहां मसाले का कारोबार करते हैं। घटना पर खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने संज्ञान लिया है।
महमूद खान ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। IG को उन्होंने सख्त एक्शन लेने को कहा है। आरोपी हमलावरों की तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी आरोपी कानून के शिकंजे से भाग नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि यह घटना शहर में शांतिपूर्ण माहौल और धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश है। सरकार इस तरह के किसी भी कृत्य को इजाजात नहीं देगी। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
आठ महीने में दूसरी घटना
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के ऊपर अत्याचार कोई नई बात नहीं है। पिछले 8 महीने में इस तरह की ये दूसरी घटना है। इससे पहले 2021 के सितंबर महीने में सिख समुदाय से आने वाले हकीम सरदार सतनाम सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या भी तब की गई जब वह अपनी दवा की दुकान पर बैठे थे। बदमाशों ने उनकी हत्या एक ऐसी जगह की थी जो पुलिस स्टेशन के करीब ही है।
बिलावल भुट्टो ने जताया शोक
इस घटना पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के पेशावर में लगभग 15 हजार सिख समुदाय के लोग रहते हैं। यहां रहने वाले ज्यादातर लोग अपने व्यवसाय से जुड़े हैं।
-एजेंसियां
- ”दस दिखाया, सोलह गटकाया…”कन्नौज में सोने की तस्करी के खुलासे पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज आरोप, पुलिस पर 16 किलो सोना गटकाने का दावा - August 23, 2026
- आगरा में गूंजेगी मुरारी बापू की अमृतवाणी: 15 सितंबर से शुरू होगी नौ दिवसीय भव्य रामकथा, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह - August 23, 2026
- मानवता की सेवा और मानसिक शांति का संदेश: ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान में गूंजा विश्व बंधुत्व का नारा - August 23, 2026