भीलवाड़ा शहर में कोतवाली थाना इलाक़े के शास्त्री नगर में मंगलवार देर रात आदर्श नाम के युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद इलाक़े में तनाव है जिसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी है और पुलिस बल तैनात किया गया है.
20 वर्षीय आदेश नाम के एक युवक की हत्या के विरोध और दोषियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने शहर बंद का आह्वान किया है.
भीलवाड़ा शहर के डिप्टी एसपी हंसराज ने कहा कि “यह मामला सांप्रदायिकता से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए. नाबालिगों के बीच दिन में झगड़ा हुआ, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और एक व्यक्ति की हत्या की गई. हमने इस मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है.”
घटना के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल में है. परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया है. मौके पर आला अधिकारी मौजूद हैं.
पांच दिन पहले भी भीलवाड़ा शहर में ही दो मुस्लिम युवकों पर कुछ नकाबपोश लोगों ने हमला किया था, जिसके बाद इंटरनेट बंद कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था.
राज्य के करौली और जोधपुर की हिंसा के बाद हालिया दिनों में भीलवाड़ा का माहौल बिगड़ने की यह तीसरी घटना है.
-एजेंसियां
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026