नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज आगरा के छात्रों को प्रबोधन
Agra, Uttar Pradesh, India. चौधरी उदयभान सिंह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेता, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री नहीं हैं। वे कुशल व्यापारी और शिक्षक हैं। इन सबसे बढ़कर समाजसेवी हैं। हर माह की 18 तारीख को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाते हैं। यह क्रम 25 साल से जारी है। एक भी दिन का नागा नहीं हुआ है। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

बुधवार को उन्हें नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज आगरा के एमडी डॉ. प्रदीप गुप्ता ने आमंत्रित किया। बीएएमएस कर रहे नए 100 छात्रों को संबोधित करना था। सबसे पहले डॉ. प्रदीप गुप्ता और प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार गर्ग ने जोरदार स्वागत किया। साथ में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह का भी स्वागत किया गया।

चौ. उदयभान सिंह ने तीन बार राधे-राधे कहकर संबोधन की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने भी जोश के साथ राधे-राधे कहा। इसके बाद तो उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के ऐसे मंत्र दिए कि छात्र अपलक सुनते रह गए।
आपको कुछ मंत्रों के बारे में जानना है तो वीडियो देखिए। इसका लिंक नीचे दिया गया है-
- हम कुत्तों की तरह पीछे वार नहीं करते… झांसी सड़क हादसे में मारे गए अतीक के बेटे आबान का रहा है विवादों से नाता: नवंबर 2025 में वायरल हुआ था धमकी भरा रील वीडियो - August 6, 2026
- आगरा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: पंजीकरण निरस्त होने के बावजूद चल रहे ‘सागर हॉस्पिटल’ के खिलाफ मुकदमा दर्ज - August 6, 2026
- झांसी में भीषण सड़क हादसा: अतीक अहमद के बेटे आबान और एक अन्य की मौत, जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने आ रहे थे सभी - August 6, 2026