अभी तक लोग ट्विटर का इस्तेमाल करने के लिए किसी तरह का भुगतान नहीं करते लेकिन आगे चलकर इसके लिए पैसे देने पड़ सकते हैं.
इसकी जानकारी ख़ुद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ख़रीदने वाले एलन मस्क ने दी है.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सामान्य यूज़र्स के लिए ट्विटर हमेशा मुफ़्त रहेगा लेकिन कॉमर्शियल/सरकारी इस्तेमाल के लिए कुछ क़ीमत चुकानी पड़ सकती है.’’
ऐसे में सरकार या व्यवसायिक इस्तेमाल करने वाली कंपनी या संस्था ट्विटर की सेवाएं लेती हैं तो कुछ भुगतान करना पड़ सकता है.
एलन मस्क ट्विटर में बदलाव को लेकर पहले भी संकेत दे चुके हैं. उन्होंने ट्विटर में एडिट बटन देने का भी ज़िक्र किया था. वो ट्विटर के मैनेजमेंट में भी बदलाव कर सकते हैं.
एलन मस्क काफ़ी समय से ट्विटर को ख़रीदने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी बात नहीं बन पा रही थी.
कुछ विवादों के बाद 25 अप्रैल को एलन मस्क और ट्विटर के बीच डील हुई और उन्होंने ट्विटर को ख़रीद लिया. उन्होंने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में ख़रीदा है.
-एजेंसियां
- आगरा छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों से मनाई वर्षगांठ - July 15, 2026
- एटा: 9 फीट लंबा मगरमच्छ पहुँचा गाँव की गलियों में, दहशत के बीच वाइल्डलाइफ़ SOS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - July 15, 2026
- आगरा में युवक को रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - July 15, 2026