कोलंबो। श्रीलंका संकट को निपटाने के लिए आखिरकार अब राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे इस बात पर सहमत हो गए हैं कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को पद से हटा दिया जाए।
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा सांसद मैत्रीपाला सिरीसेना ने राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद कहा कि गोटबाया राजपक्षे इस बात पर सहमत हुए हैं कि एक नए प्रधाानमंत्री के नाम से एक राष्ट्रीय परिषद नियुक्त की जाएगी और मंत्रिमंडल में सभी राजनीतिक दलों के सांसद शामिल होंगे।
राजपक्षे से पहले सिरीसेना राष्ट्रपति थे, वह इस महीने की शुरूआत में करीब 40 अन्य सांसदों के साथ दलबदल करने से पहले सत्तारूढ़ दल के सांसद थे। श्रीलंका दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है और इस द्वीपीय देश ने घोषणा की है कि वह अपने विदेशी ऋण की अदायगी स्थगित कर रहा है। उसे इस साल विदेशी रिण के रूप में सात अरब डॉलर, और 2026 तक 25 अरब डॉलर अदा करना है। उसका विदेशी मुद्रा भंडार घट कर एक अरब डॉलर से भी कम रह गया है। विदेशी मुद्रा की कमी ने आयात को बुरी तरह से प्रभावित किया है, लोगों को खाने-पीने की चीजें, ईंधन, रसोई गैस और दवा के लिए घंटों कतार में इंतजार करना पड़ रहा है।
– एजेंसी
- लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रांसफार्मर से टकराकर धू-धू कर जली कार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत और तीन गंभीर - September 7, 2026
- हिंदी फिल्म ‘राघव शास्त्री’ का फर्स्ट लुक कोलकाता के ग्रैंड इवेंट में हुआ लॉन्च अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, सपना चौधरी व कपिल शर्मा शो के कलाकार रहे मौजूद - September 7, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले गरमाई सियासत: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर प्रहार, बोले— ‘बेरोजगार और मुद्दाविहीन हैं सपा प्रमुख’ - September 7, 2026