मनीला (फिलिपीन्स)। दो बार ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने सिंगापुर की युई यान जेस्लिन हूई को सीधे गेम में हराकर बृहस्पतिवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। चौथी वरीय सिंधू ने दुनिया की 100वें नंबर की खिलाड़ी जेस्लिन हूई को 42 मिनट में 21-16 21-16 से हराया।
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की तीसरी वरीय भारतीय पुरुष युगल टीम दूसरे दौर में जीत के साथ अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रही। सात्विक और चिराग की तीसरी वरीय भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने अकीरा कोगा और ताइची साइतो की जापान की जोड़ी को सीधे गेम में 21-17 21-15 से हराया।
जेस्लिन हूई ने दी सिंधू को कड़ी टक्कर
इससे पहले रैंकिंग में बड़ा अंतर होने के बावजूद सिंधू को जेस्लिन हूई ने कड़ी टक्कर दी। सिंधू पहले गेम में एक समय 7-9 से पिछड़ रही थी लेकिन ब्रेक तक स्कोर 10-11 कर दिया। सिंधू ने हालांकि वापसी करते हुए 16-16 पर स्कोर बराबर किया और फिर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में सिंधू ने 12-8 की बढ़त बनाई लेकिन सिंगापुर की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 15-16 कर दिया। सिंधू ने जोरदार खेल दिखाते हुए मैच जीत लिया।
– एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026