केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और इस ख़तरे को भारत से जड़ से ख़त्म करने के लिए काम कर रही है.
अमित शाह ने गुरुवार को ये बयान 13वें एनआईए दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया.
अमित शाह ने कहा, “जब भी कोई आतंकरोधी अभियान चलाया जाता है तो कुछ मानवाधिकार समूह मानवाधिकार का मुद्दा उठाते हैं लेकिन मैं हमेशा मानता हूं कि आतंकवाद मानवाधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन है. मानवाधिकार की रक्षा के लिए आतंकवाद को जड़ से मिटाना ज़रूरी है.”
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आलौकिक होगा आगरा का जनकपुरी महोत्सव: विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की विधिवत घोषणा, भावना स्टेट में शुरू हुआ उत्साह का माहौल - July 12, 2026
- कैट आगरा की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण: अध्यक्ष रोहित कत्याल के नेतृत्व में व्यापारी जगत ‘विकसित भारत’ के संकल्प को देगा गति - July 12, 2026
- माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का महाअभियान: आगरा में ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत हुआ भव्य वृक्षारोपण - July 12, 2026