यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा है कि देश के मारियुपोल शहर का अब कोई “अस्तित्व” नहीं बचा है. दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह वाले इस अहम शहर पर बीते दो महीने से रूस के हमले जारी हैं. अब ये शहर पूरी तरह तबाह हो गया है.
विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने सीबीएस के कार्यक्रम फ़ेस ऑफ़ द नेशन में कहा कि रूस के सैनिकों ने “किसी भी कीमत पर शहर का नामोनिशान मिटाने की ठान ली है.”
दूसरी ओर यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस की गोलाबारी और हवाई हमले यूक्रेन के हर शहर में जारी हैं.
रविवार को यूक्रेन के सैनिकों ने मारियुपोल में रूस के सामने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया. शहर के अधिकारियों का कहना है कि रूस सोमवार से मारियुपोल शहर में प्रवेश को प्रतिबंधित करने की योजना बना रहा है.
ख़ारकीएव में हुई गोलाबारी में कथित तौर पर पांच लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य घायल हो गए हैं.
ओडेसा पोर्ट के पास मायकोलाइव के गवर्नर ने बताया है कि यहां लगातार रॉकेट दाग़े जा रहे हैं.
-एजेंसियां
- गीता के श्लोकों से संवर रहा नई पीढ़ी का भविष्य: चिन्मय मिशन की राष्ट्रीय गीता पाठ प्रतियोगिता में 19 राज्यों के 160 बच्चे शामिल - November 25, 2026
- मुंबई में टियारा धोडी का भव्य फैशन शो ‘La Vie En Rose’: ज्वेलरी से लेकर ब्यूटी वेंचर तक का हुआ शानदार आगाज - November 25, 2026
- ‘ब्राउन’ फेम अभिनेत्री वैभवी मल्होत्रा जल्द लेंगी सात फेरे: 7 साल के साथी अंश बत्रा के साथ शुरू करेंगी नई पारी - November 25, 2026