Agra, Uttar Pradesh, India.24वें जैन तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। जैन दादाबाड़ी शाहगंज में श्रद्धालुओं के उत्साह का अतिरेक दिखाई दिया। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में हेमप्रज्ञा श्रीजी महाराज साहब एवं वैराग्यनिधि जी महाराज साहब की निश्रा में मनाया गया। परमात्मा की रथ शोभायात्रा भावपूर्ण भक्ति के साथ निकाली गई। शिल्पा जैन ने परमात्मा को रथ में विराजमान कर परमात्मा के भजनों एवं परमात्मा की जय-जयकार के साथ दादाबाड़ी प्रांगण में शोभायात्रा निकाली गई।
महाराज श्री ने माता त्रिशला द्वारा देखे गए 14 स्वप्नों का वर्णन करते हुए उनका महत्व बताया। जैसे ही परमात्मा की जन्म की उद्घोषणा हुई, जय-जयकारों से प्रांगण गूंज उठा। परमात्मा के मूल सिद्धांतों पर चलने को कहा। परमात्मा के जियो और जीने दो के सिद्धांत को महत्व देने की बात कही।
वर्धमान महावीर स्वामी जैन मंदिर में परमात्मा की पूजा भक्ति श्रावक श्राविका द्वारा की गई। परमात्मा की भव्य अंग रचना नितिन ललवानी द्वारा की गई। परमात्मा की पूजा एवं भजन संध्या राजेंद्र सूरी महिला मंडल की ओर से की गई। स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन जैन यूथ सोसाइटी की ओर से किया गया।
शाम को वर्धमान महावीर स्वामी जैन मंदिर में राजेंद्र सूरी महिला मंडल द्वारा भजन भक्ति संध्या की गई। श्रावक श्राविकाओं ने संगीतमय भजन संध्या की। जय बोलो महावीर स्वामी की… भजन पर दादाबाड़ी प्रांगण परमात्मा महावीर के जय-जयकारों से गूंज उठा।
जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि परमात्मा के जन्म कल्याणक के दिन आगरा के श्वेतांबर जैन अनुयायियों का सौभाग्य इसलिए है कि इतिहास में प्रथम अवसर है जब परमात्मा का जन्म कल्याणक चतुर्विग संघ के साथ मनाया गया। साधु साध्वी, श्रावक, श्राविका चारों उपस्थित थे। परमात्मा महावीर स्वामी ने चतुर्विग संघ की स्थापना की थी और आज भी उन्हीं का शासन चल रहा है।
इस मौके पर दुष्यंत जैन, विमल जैन, कमल चंद जैन, संजय दुगड़, विपिन जैन महेंद्र जैन, सुशील जैन, विजेंद्र लोढा, अर्पित जैन, मनीष गादिया, अभिलाष, नितिन ललवानी, प्रदीप लोढा मनीष वागचर, शिल्पा जैन, ममता जैन, नीलमा सेठिया, चंद्रकला चौरडिया, उषा वेद रचना वरडिया, रीटा, सुमन ललवानी, नूतन जैन, बबीता लोढा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026