कोरोना प्रतिबंधों के अत्यंत शिथिल होने के बाद सब-कुछ पुराने ढर्रे पर लौट रहा है लेकिन ट्रेनों के कैंसिलेशन का सिलसिला थम नहीं रहा है। भारतीय रेलवे ने आज भी ढेरों ट्रेनों को कैंसिल कर दिया। रेलवे ने आज यानी बुधवार 13 अप्रैल 2022 को देश भर में 147 ट्रेनों को कैंसिल किया। आज रेलवे ने 19 ट्रेनों को पार्शियली कैंसिल भी किया। मतलब कि इन ट्रेनों का या तो शुरूआती स्टेशन बदल दिया गया है या फिर डेस्टिनेशन स्टेशन में बदलाव किया गया है।
क्यों कैंसिल हुई है ट्रेनें
रेल मंत्रालय ट्रेनों को कैंसिल होने पर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताता है। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक ट्रेनों को परिचालन कारणों से कैंसिल किया जाता है। रेलवे ने ट्रेन इनक्वायरी के लिए एनटीईएस नाम की एक वेबसाइट बनाई है। उसी पर कैंसिल्ड ट्रेनों की जानकारी मिलती है।
कहां की ट्रेनें हुई हैं कैंसिल
भारतीय आज रद्द की गई अधिकांश ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों की हैं। ऐसे में अगर आप आज कहीं ट्रेन से यात्रा की प्लानिंग बना रहे हैं तो ट्रेन कैंसिल भी है इसका पता जरूर लगाएं।
कहां मिलेगी कैंसिल ट्रेनों की सूची
आपकी ट्रेन भी तो कैंसिल नहीं है, इसे जानने के लिए रेल मंत्रालय के ऐप एनटीईएस NTES पर जानकारी ले सकते हैं। यदि आप कंप्यूटर पर चेक करना चाहें तो आप https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाकर कैंसिल ट्रेनों की सूची देख सकते हैं।
-एजेंसियां
- मथुरा वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम चरण में, 4 सितंबर 2026 के विश्व प्रसिद्ध पर्व पर उमड़ेगी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - September 2, 2026
- पीलीभीत में बाढ़ का खतरा: बनबसा बैराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, प्रशासन अलर्ट - September 2, 2026
- ’अखिलेश यादव कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भी भेजें तो…’, सपा एमएलसी के बयान से यूपी की सियासत में भूचाल, बीजेपी हुई हमलावर - September 2, 2026