[ad_1]
नई दिल्ली। कोरोना काल में चले वर्क फ्रॉम होम ट्रेंड में बदलाव लाते हुए देश की दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस (Tata Consultancy Services) ने अपने कर्मचारियों को इसी महीने से ऑफिस बुलाने की घोषणा की है। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या करीब 6 लाख है. हालांकि, शुरुआत में सभी कर्मचारियों को काम करने के लिए दफ्तर नहीं बुलाया जाएगा। फिलहाल टॉप लेवल के इम्प्लॉयी को ही दफ्तर बुलाया जाएगा, वो भी हफ्ते में सिर्फ तीन दिन के लिए. यानी बाकी दो दिन उन्हें वर्क फ्रॉम होम की सुविधा पहले की तरह मिलती रहेगी।
अभी टॉप लेवल के 50,000 इम्प्लॉयी को ही दफ्तर बुलाया जाएगा
शुरुआत में सभी कर्मचारियों को काम करने के लिए दफ्तर नहीं बुलाया जाएगा। फिलहाल टॉप लेवल के 50,000 इम्प्लॉयी को ही दफ्तर बुलाया जाएगा, वो भी हफ्ते में सिर्फ तीन दिन के लिए। यानी बाकी दो दिन उन्हें वर्क फ्रॉम होम की सुविधा पहले की तरह मिलती रहेगी। टीसीएस के सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन ने बताया कि इसी महीने यानी अप्रैल से ही कंपनी के सीनियर एसोसिएट्स दफ्तर में आना शुरू कर देंगे. ऑफिस बुलाए जाने वाले कर्मचारियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष के मध्य तक यानी जून-जुलाई तक ज्यादातर कर्मचारी (80 फीसदी) ऑफिस से काम करने लगेंगे।
8 फीसदी बढ़ेगी सैलरी
उन्होंने बताया कि टीसीएस वित्त वर्ष 2022-23 में अपने कर्मचारियों की सैलरी में 6-8 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी, पिछले वित्त वर्ष भी इतनी ही सैलरी बढ़ाई गई थी।
-एजेंसी
[ad_2]
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026