लखनऊ। बिना मानचित्र के अनाधिकृत रूप से भवन निर्माण किए जाने पर लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद में आर्य कन्या पाठशाला स्कूल के पास स्थित अपार्टमेंट पर जून 6 प्रवर्तन अधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में तोड़ने की कार्यवाही हुई। उन्होंने यह अपार्टमेंट अंडरवर्ल्ड माफिया मकबूल अहमद का बताया।
राजीव कुमार के मुताबिक अंडरवर्ल्ड माफिया मकबूल अहमद इस वक्त फरार है। अपार्टमेंट को तोड़ते समय उसके परिवार का कोई भी सदस्य मौके पर नहीं मिला ।इस अपार्टमेंट में 10 फ्लैट और एक दुकान है।
उधर, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सलमान गार्डन गार्डन में फरीदा बेगम ने 2000 वर्ग फीट पर तीन मंजिल का मकान बिना मानचित्र के बनवाया था। इसके साथ ही चौथे तल पर भी निर्माण कराया गया था। इस अवैध निर्माण पर भी एलडीए ने फरीदा बेगम को नोटिस जारी किया था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश दिया था। जिस पर बुधवार सुबह प्रवर्तन अधिकारी कमलजीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई।
-एजेंसी
- आगरा के कमला नगर में निकली चक्रवर्ती दिग्विजय शोभायात्रा: श्वेत रथ पर सौधर्म इंद्र बने सांसद नवीन जैन, चक्रेश जैन ने निभाई भरत चक्रवर्ती की भूमिका - November 22, 2026
- कान्हा के रण में कंस का अंत, अधर्म पर धर्म की विजय: आगरा में आतिशबाजी के साथ धू-धू कर जला कंस का पुतला - November 22, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो मामले; एक दिन में रकम दोगुनी करने के चक्कर में गंवाए 1 लाख, टेलीग्राम ठगी में 2.14 लाख गए - November 22, 2026