AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: एक्स पोस्ट पर लिखकर कहा— “एक चोर और गद्दार को बचाने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं मोदी”

POLITICS





नई दिल्ली: अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और जेएनयू की पीएचडी छात्रा नेहा बोरा ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने सरकार की नीतियों और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

​नेहा बोरा ने अपने बयान में कहा, “एक चोर और गद्दार को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी क्या-क्या कर रहे हैं? जो कुछ आज हो रहा है, वह सब याद रखा जाएगा। देश के चोर और गद्दार नहीं बचेंगे, जनता सबका हिसाब लेगी। न्याय की यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है। लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, सच की हमेशा जीत होगी और जनादेश का सम्मान होगा।”

​उन्होंने आगे कहा कि देश का लोकतंत्र कभी भी किसी पार्टी विशेष जैसे बीजेपी या आरएसएस का मोहताज न तो कभी रहा है और न ही कभी रहेगा। यह लोकतंत्र हमेशा से देश के आम अवाम (जनता) के बल पर आबाद रहा है और आगे भी रहेगा।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए जंतर-मंतर मार्च का आह्वान

हाल ही में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का हवाला देते हुए नेहा बोरा ने कहा कि उसमें लोकतांत्रिक संस्थाओं की जिम्मेदारी, देश के लोकतंत्र की रक्षा करने और उसे अक्षुण्ण बनाए रखने की आवश्यकता पर गहरी चिंता व्यक्त की गई थी। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि वे अपनी आखिरी सांस तक देश के लोकतंत्र के लिए लड़ती रहेंगी और इसे कमजोर या खत्म करने की कोशिश करने वाली हर ताकत के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ खड़ी रहेंगी।

छात्र नेता ने देश के युवाओं और नागरिकों से अपील करते हुए कहा, “आइए, आगामी 10 अक्टूबर को एकजुट हों और जंतर-मंतर तक मार्च निकालें। अपने लोकतंत्र, अपने भविष्य और वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए एक मंच पर आएं।” उन्होंने अंत में जोर देकर कहा कि तमाम राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर हमारा लोकतंत्र और हमारा उज्ज्वल भविष्य हम सभी के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है।




Dr. Bhanu Pratap Singh