देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दिग्गजों और जनता ने की दीर्घायु की कामना

NATIONAL

नई दिल्ली। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन बुधवार, 17 सितंबर 2026 को पूरे देश में बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। पिछले 25 वर्षों से लगातार एक निष्ठावान और निर्वाचित जनसेवक के रूप में देश की सेवा कर रहे प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर देश-दुनिया से प्रधानमंत्री को बधाइयां मिलने का तांता लगा रहा और विभिन्न राज्यों में विशेष अनुष्ठान व कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरोजिनी नगर के सीएम श्री स्कूल में छात्रों के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया

श्रीनगर के लाल चौक पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आशीर्वाद की दीया जलाकर पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दीपक जलाकर बाजा कदमतला घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का अवलोकन किया

उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे आरती की गई, जहाँ आज शाम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के मरीन ड्राइव में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देहरादून के कालसी में आरती की

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कंगना रनौत ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

उज्जैन में शिप्रा नदी के तट से वीडियो, जहां आज शाम सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने ​​’आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शिरकत की

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आज जन्मदिन का अवसर है और मुझे बहुत ही खुशी है कि हमारे दिल्ली सरकार में पढ़ने वाले बच्चों ने बहुत सुंदर एक गीत जो बनाया है, स्वयं उसको गाया है लिरिक्स तैयार की है उसको अभी हमने लॉन्च किया है और ढेरों कार्ड शुभकामनाओं के जो बच्चों ने अपने हाथों से बना करके मुझे सौंपे हैं। मैं प्रधानमंत्री जी तक उन कार्ड्स को पहुंचाने का काम भी करूंगी और जिस तरीके से दूसरा गाना जो बहुत ही सुंदर Gen Z द्वारा प्रस्तुति है, वो भी अपने आप में बहुत सुंदर है। मैं उसे भी प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाऊंगी….आज का दिन हमारे लिए विशेष है एक जनसेवक जिसने अपने जीवन के 25 साल सीधा-सीधा बिना रुके देश की सेवा की। आज दिल की गहराई से हम मोदी जी को धन्यवाद कहना चाहते हैं…मोदी जी को जन्मदिन की शुमकामनाएं।’

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मध्य प्रदेश के इंदौर में रोड शो किया। उनके साथ सीएम मोहन यादव, राज्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, BJP के प्रदेश अध्यक्ष और MoS पंकज चौधरी ने उन बाइकर्स को लड्डू बांटे, जो प्रधानमंत्री के 25 साल के सेवाकाल का संदेश फैलाते हुए वडनगर से वाराणसी तक की यात्रा करेंगे।

गुजरात के वडनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया। पीएम मोदी ने इन 80 करोड़ लोगों तक घर, बिजली, नल से पानी का कनेक्शन, हर महीने मुफ्त अनाज (प्रति व्यक्ति 5 किलो), 5 लाख रुपये तक का मेडिकल कवरेज, शौचालय और गैस सिलेंडर सफलतापूर्वक पहुंचाए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। आप भारत को एक शानदार भविष्य की ओर ले जाते रहें।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। यह उनके समर्पित सेवा के 25 साल पूरे होने का भी दिन है, जिसमें उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र, राज्य और पूरे देश के लिए काम किया है। इस मौके को मनाने के लिए, हमने मेयर की अगुवाई में तय किया कि सबसे सही सम्मान एक सफाई अभियान होगा। इस अभियान के जरिए, हम भगवान राम से प्रार्थना करते हैं और प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं, ताकि वह हमारे देश को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करते रहें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत लखनऊ नगर निगम के सफाई अभियान में उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना और लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल शामिल हुए।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक्टर बिंदु दारा सिंह ने उनके काम की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं। वो आगे भी ऐसे ही अच्छा काम करते रहें। हर रोज अच्छा काम करते हैं और अभी ब्रिक्स में अच्छा काम कर ही रहे हैं, लीडर कोई हो तो ऐसा हो, वर्ना न हो।

पीएम मोदी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि कुछ बातें या अंदाज बहुत खास होते हैं! आशीर्वाद का दीया, प्यार का एक ऐसा ही इजहार है जिसने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है। हर आशीर्वाद हमारे प्यारे भारत की और भी ज्यादा निष्ठा के साथ सेवा करने के मेरे संकल्प को मजबूत करता है।

Dr. Bhanu Pratap Singh