लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार आधी रात को पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आधिकारिक तबादला सूची के अनुसार, कुल 9 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत कई अहम जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है, जबकि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं।
इस तबादला सूची में सबसे बड़ा बदलाव मेरठ जनपद में देखने को मिला है। मेरठ के एसएसपी रहे अविनाश पांडेय को हटाकर पुलिस महानिदेशक (DGP) मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। उनकी जगह झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को मेरठ का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
गृह विभाग ने सभी स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को अविलंब अपनी नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने और शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार अपराध नियंत्रण पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
हालिया सुर्खियों में रहे हैं अविनाश पांडेय
अविनाश पांडेय के इसी साल 8 जुलाई को सुर्खियों में थे। 15 मई को लापता हुई बीए की दलित छात्रा ललिता गौतम का शव मिलने के बाद परिजन और कई सामाजिक संगठन न्याय की मांग को लेकर मेरठ कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
इसी दौरान वहां पहुंचे एसएसपी अविनाश पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह हिरासत में लिए गए पुलिस वैन में बैठे प्रदर्शनकारी (रवि गौतम) और अन्य लोगों को कथित तौर पर बुरी तरह थप्पड़ मारते और पीटते हुए नजर आए थे। इसमें वो प्रदर्शनकारियों को गाली भी देते हुए नजर आए थे।
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर: होटल हुए फुल, बांके बिहारी मंदिर की मंगला आरती और दर्शन को लेकर तय हुए सख्त दिशा-निर्देश - August 21, 2026
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर: होटल हुए फुल, बांके बिहारी मंदिर की मंगला आरती और दर्शन को लेकर तय हुए सख्त दिशा-निर्देश - August 21, 2026
- वृंदावन में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, आगरा रेफर हुआ एक गंभीर घायल - August 21, 2026