आगरा। शहर में सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब प्रयास की ओर से दयालबाग स्थित ‘एक पहल पाठशाला’ में एक भव्य सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के नियमित मासिक सेवा कार्यों की श्रृंखला का हिस्सा था, जिसके तहत जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य आकर्षण के रूप में पाठशाला में पढ़ने वाले 500 बच्चों को नई स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई, साथ ही संस्था की ओर से डेढ़ लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक भी प्रदान किया गया ताकि बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम अजय भार्गव, संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल एवं पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने लायंस क्लब प्रयास द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल, सचिव आलोक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पुनीत बागला ने अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल ने कहा कि संस्था निरंतर समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए सेवा कार्य कर रही है और बच्चों की शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
इस अवसर पर रूपाली अग्रवाल, रुचि बागला, तनुजा मांगलिक, नंदिनी, शिवांगी, रितेश मांगलिक, मीनाक्षी मोहन, रीना गर्ग, अंशुमन बावरी, संजय धवन, शीनू , मंजूषा चंद्रा, डॉ. रचना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
- मिथिला मगन भई, आज सिया का जनम भयो… आगरा जनकपुरी महोत्सव में मां जानकी के प्राकट्य पर गूंजेंगे बधाई गीत, महिला समिति की विशेष नृत्य प्रस्तुतियां - September 29, 2026
- पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh - September 29, 2026
- नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बसपा सुप्रीमो मायावती के दावों को नकारा, कहा- जनता के जनादेश को षड्यंत्र न कहें - September 29, 2026