कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1 और गोपाला गोपाला जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके श्रीकांत पुप्पाला अब बतौर निर्देशक अपनी पहली फीचर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने मशहूर निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ हाथ मिलाया है। प्रेरणा अरोड़ा इससे पहले पैड मैन, रुस्तम, परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और जटाधारा जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं।
अपने इस नए सफर को लेकर उत्साहित श्रीकांत कहते हैं, “हर फिल्ममेकर का सपना होता है कि जिस कहानी पर उसे पूरा भरोसा हो, उसे निर्देशित करने का मौका मिले। आज मैं उसी मुकाम पर हूं। ‘एक दिन मैं फिल्म डायरेक्ट करना चाहता हूं’ से लेकर ‘मैं एक फिल्म डायरेक्ट कर रहा हूं’ तक का यह सपना अब सच हो गया है।”
वह आगे कहते हैं, “यह मौका मुझे कई सालों की मेहनत के बाद मिला है। इस दौरान मैंने कहानियों पर चर्चा की, कई बार स्क्रिप्ट को दोबारा लिखा, लंबे समय तक फिल्म के सेट पर काम किया, सफलता और चुनौतियों दोनों का सामना किया और उन फिल्मकारों से बहुत कुछ सीखा, जिनकी मैं हमेशा से इज्जत और प्रशंसा करता हूं।”
श्रीकांत ज़ी स्टूडियोज, प्रेरणा अरोड़ा और किरण अब्बावरम का धन्यवाद करते हुए कहते हैं, “उन्होंने मेरी सोच और मेरे विज़न पर भरोसा किया और मुझे इस कहानी को अपनी तरह से पेश करने का मौका दिया। उनके इस विश्वास ने मुझे अपने सफर में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। मैं उनका दिल से आभारी हूं, बहुत उत्साहित हूं और इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझता हूं। मैं दर्शकों के लिए ऐसी फिल्म बनाना चाहता हूं जो ईमानदार हो, भरपूर मनोरंजन करे और उन सभी के विश्वास पर खरी उतरे जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया है।”
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026