डॉ. भानु प्रताप सिंह
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट वीआईपी सीट हो गई है। यहां से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने करहल सीट से केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री और आगरा से सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है। इस कारण यह सीट अधिक चर्चा में हैं।
अखिलेश यादव के लिए यह सुरक्षित सीट मानी जा रही है। दूसरी ओर एसपी सिंह बघेल राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं। उन्होंने राजनीति के दांव-पेंच मुलायम सिंह यादव से सीखे हैं जो समाजवादी पार्टी के संरक्षक हैं। एसपी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा में तैनात थे। हालांकि अभी तक मुलायम परिवार के प्रत्याशियों के खिलाफ कोई भी चुनाव नहीं जीते हैं लेकिन इस बार परिस्थितियां भिन्न हैं। इस कारण करहल का विधानसभा चुनाव परिणाम रुचिकर हो सकता है।
पिछले दिन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आगरा आए। उन्होंने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में करहल को लेकर जो कुछ कहा, उसे जानने के लिए यह वीडियो देखें-
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026