मुंबई। अपनी हर भूमिका में जान फूँकने के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा अब मराठी फिल्म उद्योग में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ‘द केरला स्टोरी’ जैसी सुपरहिट फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर ₹375 करोड़ से अधिक की कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाली अदा शर्मा ने अपनी पहली मराठी फिल्म ‘गजरा’ का पोस्टर जारी कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
पहचानना हुआ मुश्किल, रहस्यमयी है लुक
फिल्म ‘गजरा’ के पोस्टर में अदा शर्मा का अवतार इतना अनूठा और रहस्यमयी है कि पहली नजर में उन्हें पहचान पाना नामुमकिन सा लगता है। लाल परिधान में सजी अदा के चेहरे पर खून के निशान और उनकी आंखों में झलकता दर्द, गुस्सा व रहस्य किसी गहरी और बेचैन कर देने वाली कहानी का संकेत दे रहे हैं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है, जो दर्शकों को भावनाओं और संघर्षों की एक सशक्त सिनेमाई यात्रा पर ले जाएगी।
वैविध्यपूर्ण करियर का नया पड़ाव
अदा शर्मा ने अपने करियर में हमेशा से ही लीक से हटकर किरदार चुने हैं। ‘1920’ की हॉरर हो, ‘कमांडो’ का एक्शन, ‘द केरला स्टोरी’ का गंभीर अभिनय हो या फिर ‘सनफ्लावर’ और ‘रीटा सान्याल’ की कॉमेडी—अदा ने हर विधा में खुद को साबित किया है। अब मराठी सिनेमा में उनका यह ‘नया अवतार’ दर्शकों और फिल्म समीक्षकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
’गजरा’ न केवल अदा के फिल्मी सफर का एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगी, बल्कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी इसे एक बड़ी सिनेमाई घटना के तौर पर देखा जा रहा है। उनके प्रशंसक इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
-अनिल बेदाग
- एसएनएमसी आगरा में सफल किडनी ट्रांसप्लांट: पति को नई जिंदगी देने वाली 31 वर्षीय मीना की हालत स्थिर, वीडियो कॉल पर हुई भावुक बातचीत, PM मोदी औऱ CM योगी का जताया आभार - August 24, 2026
- एसएनएमसी आगरा में सफल किडनी ट्रांसप्लांट: पति को नई जिंदगी देने वाली 31 वर्षीय मीना की हालत स्थिर, वीडियो कॉल पर हुई भावुक बातचीत, PM मोदी औऱ CM योगी का जताया आभार - August 24, 2026
- आगरा में 80 फीट गहरे कुएं में गिरा व्यक्ति, फायरमैन ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला - August 24, 2026