आगरा: खेरिया मोड स्थित अजीत नगर बाज़ार के तिरंगा चौक पर आज रविवार, 21 जून 2026 को राष्ट्रभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। समाजसेवी चतुर्भुज तिवारी के मुख्य आतिथ्य में यहाँ भव्य ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जैसे ही ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की मधुर धुन गूंजी और उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ का उद्घोष किया, पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।
इस विशेष अवसर पर समाजसेवी चतुर्भुज तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अजीत नगर बाज़ार कमेटी द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि 26 जनवरी 2018 से बिना किसी व्यवधान के निरंतर चल रहा यह राष्ट्रप्रेम का आयोजन अपने आप में एक प्रेरणा है। उन्होंने इसके सफल संचालन के लिए बाज़ार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव को हार्दिक बधाई और साधुवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी प्रमेन्द्र शर्मा, शशि उपाध्याय, रामेन्द्र पचौरी और अमित लवानिया ने बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने इस अनूठे आयोजन के लिए पूरी बाज़ार कमेटी को बधाई देते हुए उनके संकल्प की सराहना की।
इस गौरवमयी कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख रूप से अजीत नगर बाज़ार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव, समाजसेवी चतुर्भुज तिवारी, प्रमेन्द्र शर्मा, अमित लवानिया, शशि उपाध्याय, एडवोकेट रामेन्द्र पचौरी, संजय नोतनानी, उमा फौजदार, रिंकू अग्रवाल, सत्येन्द्र दुबे, अरुण चौहान, सुनील कोहली, इमरान अब्बास, अनुराग कमांडो, राजीव सिकरवार, डॉ. मनोज शर्मा, एडवोकेट अनिल शुक्ला और मुकेश बाबू कुशवाह सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
- NEET परीक्षा में ड्रेस कोड पर बवाल: बुर्का पहनने को लेकर छात्रा को केंद्र पर रोका, प्रशासन के दखल के बाद मिली एंट्री - June 21, 2026
- राजा भरत के आदर्शों को भूल गई भाजपा… राम मंदिर अनियमितताओं पर आप सांसद संजय सिंह का भाजपा पर तीखा हमला - June 21, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा मामला: SIT जांच के बीच अखिलेश यादव का तंज, कहा- कहीं रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए… - June 21, 2026