आगरा। कमला नगर स्थित संत निलय, श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर परिसर में भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप का रविवार को उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में भव्य समापन हुआ। 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित इस कार्यशाला ने प्रतिभागी बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच को सुदृढ़ करने का कार्य किया।
कार्यशाला के दूसरे दिन दिल्ली से पधारी प्रशिक्षिकाएं हेमंत जैन एवं पलक जैन ने आत्मविश्वास निर्माण, प्रभावी संवाद, नेतृत्व कौशल, व्यक्तिगत सुरक्षा, मानसिक मजबूती तथा जीवन में सही निर्णय लेने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक और प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया। इंटरएक्टिव सत्रों, समूह चर्चाओं और विविध गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं ने खुलकर अपने विचार साझा किए और आत्म-विश्लेषण के साथ नई दृष्टि विकसित की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष अभिभावक सत्र में माता-पिता को बेटियों के भावनात्मक सहयोग, सकारात्मक संवाद और उनके सपनों को प्रोत्साहित करने में अपनी भूमिका के महत्व से अवगत कराया गया। इस सत्र ने अभिभावकों को बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास में सहयोगी बनने की प्रेरणा दी।
समापन अवसर पर आयोजकों ने कहा कि स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप भविष्य की सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक नारी के निर्माण की दिशा में एक प्रभावी एवं सार्थक पहल है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बालिकाओं को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मुकेश जैन ओसवाल (संरक्षक), मनोज जैन बांकलीवाल, सुरेन्द्र कुमार जैन (राज्य महामंत्री), अंकेश जैन (राज्य चेयरपर्सन), शरद जैन चौरडिया, शैलेन्द्र जैन, अंकुश जैन, मंसुख जैन, विनोद जैन हार्डवेयर, अनिल जैन रईस, नरेश लुहाड़िया सहित भारतीय जैन संघटना के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026