आगरा। आगरा कॉलेज की फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रतिष्ठित इकाई एडीआरडीई (ADRDE) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने एरियल डिलीवरी सिस्टम्स और अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों के निर्माण की बारीकियों को समझा।
वर्कशॉप में देखी ‘प्रिसिजन’ इंजीनियरिंग
भ्रमण के दौरान छात्रों ने मैकेनिकल वर्कशॉप में अत्याधुनिक सीएनसी मशीनों और मेटल फैब्रिकेशन की बारीकियों को देखा। वैज्ञानिकों ने छात्रों को बताया कि रक्षा क्षेत्र में ‘प्रिसिजन’ (सटीकता) और गुणवत्ता नियंत्रण का कितना महत्व है। वहीं, इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप में छात्रों को कंट्रोल पैनल डिजाइन और पावर सप्लाई सिस्टम की विश्वसनीयता के बारे में विस्तार से समझाया गया.
पैराशूट निर्माण और बीएमपी सिस्टम रहे आकर्षण
भ्रमण का सबसे मुख्य आकर्षण पैराशूट के निर्माण और उसकी वैज्ञानिक पैकिंग प्रक्रिया रही। छात्रों को कैनोपी की सिलाई, सामग्री के चयन और उसके कठोर मजबूती परीक्षणों का लाइव प्रदर्शन दिखाया गया। इसके अलावा, छात्रों ने ‘बैटलफील्ड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म’ (BMP) की संरचना और आधुनिक युद्ध क्षेत्र में इसकी उपयोगिता के तकनीकी पहलुओं को भी समझा।
करियर की संभावनाओं पर संवाद
संस्थान के विशेषज्ञों के साथ हुए संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने रक्षा अनुसंधान (R&D) में करियर बनाने और तकनीकी चुनौतियों से निपटने के तरीके सीखे। फैकल्टी समन्वयक डॉ. धीरेंद्र अग्रवाल और इंजीनियर राहुल अंशुमाली ने कहा कि ऐसे भ्रमण छात्रों को किताबी ज्ञान से परे वास्तविक पेशेवर दुनिया के लिए तैयार करते हैं।
- आगरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पैतृक आवास पर धार्मिक अनुष्ठान: कांग्रेस के विरोध के बाद वैश्य समाज ने किया सुंदरकांड पाठ और गंगाजल से शुद्धिकरण - October 6, 2026
- आगरा के बाह सीएचसी में हंगामा: हाथ का एक्सरे कराने पहुंची महिला से अस्पताल परिसर में भिड़ा पति, हाथापाई का वीडियो वायरल - October 6, 2026
- आगरा में सपा का उग्र प्रदर्शन: शहीद स्मारक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और सपाइयों में तीखी झड़प - October 6, 2026