लायंस क्लब आगरा विशाल सफायर, डॉ. दिव्या प्रकाश मेमोरियल फाउंडेशन एवं एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ आगरा मिलकर संचालित कर रहे सेवा का अद्भुत प्रकल्प
30 वर्षों में 3500 मरीजों के किए निशुल्क ऑपरेशन
निर्धन और जरूरतमंदों के निशुल्क ऑपरेशन की चिकित्सा सेवा पुण्य का कार्य: पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार
आगरा। लायंस क्लब आगरा विशाल सफायर, डॉ. दिव्या प्रकाश मेमोरियल फाउंडेशन एवं एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ आगरा मिलकर डॉ. दिव्या प्रकाश एवं डॉ. अजय प्रकाश की पुण्य स्मृति में सेवा का अद्भुत प्रकल्प संचालित कर रहे हैं।
इस प्रकल्प के तहत इस बार आयोजित 30 वें निशुल्क आपरेशन शिविर में पित्ताशय की पथरी एवं अपेंडिक्स से संबंधित 117 निर्धन मरीजों के ऑपरेशन सहित अब तक 3500 लोगों के निशुल्क ऑपरेशन किए जा चुके हैं।
सोमवार को सिकंदरा स्थित शांति वेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के सभागार में शिविर के समापन पर क्लब के अध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि चिकित्सा सेवा और मानवीय संवेदना का यह अनूठा प्रकल्प निरंतर इसी तरह जारी रहेगा।
कैंप चेयरपर्सन सीए राकेश अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा कर्म और धर्म है। मानव सेवा से सच्चा सुख मिलता है।
डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने कहा कि चिकित्सा एक पेशा ही नहीं, मानव सेवा भी है। यह सेवा ही मेरे पिता को सच्ची श्रद्धांजलि है।
इससे पूर्व, समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने स्व. डॉ. अजय प्रकाश जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ करने के बाद उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि निर्धन और जरूरतमंदों के निशुल्क ऑपरेशन की चिकित्सा सेवा का प्रकल्प निसंदेह बहुत ही सराहनीय है। यह पुण्य का काम है।
विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव तोमर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने भी इस सेवा प्रकल्प की सराहना की।
समारोह में निशुल्क ऑपरेशन करने वाले डॉ. श्वेतांक प्रकाश, डॉ. ब्लॉसम प्रकाश, डॉ. स्वाति प्रकाश, डॉ. अभिनव प्रकाश, डॉ. अंबर रिजवी और डॉ. राघव गुप्ता के साथ-साथ एनेस्थीसिया की सेवा प्रदान करने वाले डॉ. बीवी बंसल, डॉ. दीप्ति माला अग्रवाल, डॉ. हिमांशु कुलश्रेष्ठ, डॉ. सुरभि तलवार और डॉ. तन्वी भारद्वाज का अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर यथार्थ शांतिवेद द्वारा आगरावासियों को आगरा में ही अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी की सुविधा प्रदान करने के लिए यूएसएफडीए से अप्रूव्ड पहले द विंची रोबोट की लॉन्चिंग भी की गई। अब अगले वर्ष के निशुल्क आपरेशन शिविर में निर्धन मरीज भी इसकी सेवाओं से लाभान्वित होंगे।
डॉ. अरुणा प्रकाश, प्रमोद अग्रवाल, अजय मनचंदा, अजय बंसल, सुनील मित्तल, पूरन डाबर, गोपाल गुप्ता, नंदकुमार बंसल, विजय भार्गव, डॉ अमित श्रीवास्तव और डॉ. अनूप दीक्षित भी इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। समारोह का संचालन कैंप चेयरपर्सन सीए राकेश अग्रवाल ने किया।
- रामकथा करने आए थे, सर्वधर्म कथा करके चले गए…मोरारी बापू की कथा से प्रेरित होकर शोधार्थी राहत जहाँ ख़ानम लिखेंगी पुस्तक ‘कथा एक, राहत अनेक’ - September 24, 2026
- आगरा में चल रहे पंचम गणेश महोत्सव का 11वां दिन: रानी रंग की पोशाक और स्वर्ण मुकुट से सजे भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति - September 24, 2026
- डायरिया के प्रति जागरूकता की अलख जगाएंगे दवा विक्रेता: आगरा में ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला में लिया गया बड़ा संकल्प - September 24, 2026