आगरा: ताजनगरी में एक बार फिर भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता की बयार बहने वाली है। श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आगामी 14 से 17 फरवरी तक ‘चतुर्थ महाशिवरात्रि महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय महोत्सव में जहाँ शिव भक्ति का उल्लास दिखेगा, वहीं सामाजिक सरोकार निभाते हुए पाँच कन्याओं का सामूहिक विवाह भी संपन्न कराया जाएगा।
शनिवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह के दौरान महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। समिति के संस्थापक आशीष सक्सेना और अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 14 फरवरी को हल्दी-मेहंदी रस्म के साथ होगा।
15 फरवरी को नील फ्लोरेंस से अमर विहार तक भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें ‘महाकाल लोक’ की सजीव झांकी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
महोत्सव के तीसरे दिन, 16 फरवरी को सिकंदरा स्थित वर-वधु मंडप में वैदिक रीति-रिवाज से पाँच जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इस पुनीत कार्य में दंदरौआ धाम के महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। 17 फरवरी को विशाल ‘खप्पर प्रसादी’ के साथ इस महोत्सव का समापन होगा।
विमोचन कार्यक्रम में संरक्षक रक्षपाल सिंह परमार और महामंत्री संदीप पांडेय सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने सभी धर्मप्रेमियों से इस आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।
- भारत-मलेशिया की दोस्ती से थर्राएगा आतंकवाद! पीएम मोदी की दो टूक— आतंक पर कोई समझौता और दोहरा मापदंड नहीं - February 8, 2026
- आगरा में साहित्य का महाकुंभ: ‘आई लव आगरा’ सेल्फी पॉइंट पर 10 फरवरी से सजेगा ‘ब्रज धरा साहित्य उत्सव’ - February 8, 2026
- ”जब संघ कहेगा, पद छोड़ दूँगा”: 75 की उम्र और रिटायरमेंट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, संगठन के ‘अनुशासन’ पर की चर्चा - February 8, 2026